साउथ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ साल से खूब बोलबाला दिख रहा है। इसी के चलते कई तेलुगु से लेकर मलयालम व कन्नड़ आदि भाषाओं की फिल्मों को मेकर्स भी एक के बाद एक हिंदी में भी रिलीज कर रहे हैं। अब नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंडा' को भी हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं इसका धमाकेदार हिंदी ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण का दमदार अंदाज दिखा है।
Akhanda Trailer: साउथ की एक और फिल्म सिनेमाघरों में गदर मचाने को तैयार, हिंदी में रिलीज हुआ 'अखंडा' का ट्रेलर
फिल्म अखंडा साल 2021 में तेलुगु भाषा में रिलीज हो चुकी है और अपनी रिलीज के अब तकरीबन एक साल से भी ज्यादा समय के बाद यह दोबारा से सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है लेकिन हिंदी में। फिल्म ‘अखंडा’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। इसी वजह से अब मेकर्स इस फिल्म को हिंदी में भी ला रहे हैं। ऐसे में अगर आप साउथ फिल्मों और नंदमुरी बालकृष्ण के फैन हैं और भाषा की वजह से ये फिल्म नहीं देखी है तो एक बार फिर आपको फिल्म देखने का मौका मिल रहा है।
Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी से लड़ाई में शालीन ने फेंका सामान, एक्ट्रेस के जवाब ने जीत लिया नेटिजन्स का दिल
‘अखंडा’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी और नंदमुरी बालकृष्ण के जबरदस्त एक्शन व धमाकेदार डायलॉग्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हिंदी ट्रेलर देखने के बाद आप भी इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे।
यहां देखें 'अखंडा' का हिंदी ट्रेलर
पठान से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'अखंडा'
नंदमुरी बालकृष्ण के साथ फिल्म 'अखंडा' को बोयापति श्रीनु ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 130 करोड़ का रहा था। इसकी हिंदी रिलीज का जिम्मा डॉ जयंतीलाल गढ़ा व साजिद कुरैशी ने लिया है। अखंडा की टक्कर दो हिंदी फिल्मों शाहरुख खान की 'पठान' और अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' से होने जा रही है। फिल्म अखंडा 20 जनवरी को रिलीज होगी, जबकि 'कुत्ते' 13 जनवरी को और पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
Debina Bonnerjee: देबीना बनर्जी ने पीले स्विम सूट में साझा किया फोटो, पति-बेटी संग गोवा में एंजॉय करती आईं नजर
