सब्सक्राइब करें

Bade Miya Chote Miya: पहली बार अक्षय-टाइगर की जोड़ी मचाएगी धमाल, हाई एक्शन सीन्स के लिए जबरदस्त तैयारियां शुरू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 05 Jan 2023 04:03 PM IST
विज्ञापन
Bade Miya Chote Miya akshay kumar tiger shroff will shoot action scene in tunnel for amitabh govinda sequence
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, वह दोनों अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। वहीं, इस फिल्म के निर्माताओं ने हाई एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए तैयारियां भी कर ली हैं। फिल्म के एक्शन सींस को लेकर भी निर्माताओं की तैयारियां जोरो पर हैं। वहीं, अगले सप्ताह फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होने जा रहा है।

Trending Videos
Bade Miya Chote Miya akshay kumar tiger shroff will shoot action scene in tunnel for amitabh govinda sequence
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन के लिए शहर के यशराज स्टूडियो की तीन मंजिलें भी बुक की गई हैं, जहां अक्षय और टाइगर फिल्म के इंटेंस एक्शन सीन्स की शूटिंग करेंगे। खबर है कि इस शूटिंग के एक हिस्से के लिए सेट पर एक लंबी सुरंग बनाई जा रही है, जिसमें एक्शन सीन्स को कोरियोग्राफ और शूट किया जाएगा। भारत में इस फिल्म की शूटिंग फरवरी महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद निर्माता इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग यूएई और यूरोप में करेंगे।

Kichcha Sudeep: फूल-मालाओं के साथ अंडे-टमाटर भी मिलेंगे...रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर बोले किच्चा सुदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
Bade Miya Chote Miya akshay kumar tiger shroff will shoot action scene in tunnel for amitabh govinda sequence
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' साल 1998 में आई अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का रीमेक होगी। खबरों के अनुसार, फिल्म के निर्माता इस सीक्वेंस में कुछ बदलाव करने के पक्ष में हैं। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' 300 करोड़ के बजट में बन रही है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म हाई एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होगी।

परिवार की मर्जी के आगे झुके ये बॉलीवुड सेलेब्स, अरेंज मैरिज को कहा हां

Bade Miya Chote Miya akshay kumar tiger shroff will shoot action scene in tunnel for amitabh govinda sequence
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने बीते साल कई फिल्में दीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। वहीं, कुछ ऐसा ही हाल टाइगर श्रॉफ का भी रहा। अब इस साल इन दोनों अभिनेताओं के हाथ एक बड़ी फिल्म लग चुकी है। अब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों ने इस फिल्म के लिए अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है। अब देखना होगा कि यह फिल्म दोनों अभिनेताओं के लिए कितनी सफल साबित होती है।

रिवीलिंग कपड़े पहनने पर ट्रोल हुईं आयशा उमर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed