भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लीक हुए एमएमएस के बाद से अक्षरा काफी चर्चा में हैं। इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें नजर आ रही लड़की अक्षरा सिंह है। हालांकि, एक्ट्रेस पहले ही इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। इसी बीच एमएमएस के बाद सोशल मीडिया पर अक्षरा का एक और वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में अभिनेत्री रोते हुए लोगों पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। लोगों का मानना है कि एमएमएस लीक के बाद एक्ट्रेस ने रोते हुए यब वीडियो शेयर किया है। लेकिन अब इस पर भी अक्षरा ने चुप्पी तोड़ी है।
Akshara Singh: सामने आई अक्षरा सिंह के वायरल वीडियो की सच्चाई, जानें एक्ट्रेस ने क्या दी प्रतिक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:50 PM IST
सार
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लीक हुए एमएमएस के बाद से अक्षरा काफी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन