सब्सक्राइब करें

अक्षरा सिंह ही नहीं इन सेलेब्स ने भी झेला ब्रेकअप का दर्द, बताई थी प्यार में मिले धोखे की सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 02 Aug 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
akshara singh pawan singh these celebs also shares breakup story
celebs - फोटो : Twitter

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सुपर स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह कभी रिलेशन में थे। सालों बाद अक्षरा ने इस रिलेशनशिप के बारे में कई बातें बताई हैं। अक्षरा ने कहा कि वो बहुत बुरा फेज था, जिसे मैंने झेला है। वरना कई लड़कियों ने तो इनकी वजह से सुसाइड कर ली या रातोंरात इंडस्ट्री से गायब हो गयी। खैर ये पहली बार नहीं है जब ब्रेकअप ने किसी सेलेब्स को तोड़कर रख दिया हो। इससे पहले भी कई सेलेब्स इस पर बात करते नजर आए हैं।

Trending Videos
akshara singh pawan singh these celebs also shares breakup story
परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा

एक इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की थी। परिणीति ने बताया कि ये उनकी जिंदगी के सबसे बुरे दिन थे। उन्होंने कहा, 'मैं एक बहुत बुरे हार्टब्रेक से गुजरी हूं। मैं टूट गई थी। उस समय मुझे मेरे परिवार की जरूरत थी। इस घटना के बाद मेरी लाइफ में बहुत बदलाव आए और मैं पहले से ज्यादा समझदार हो गईं। मैं भगवान को शुक्रिया कहना चाहूंगी कि मेरी जिंदगी में वो पल बहुत जल्दी आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshara singh pawan singh these celebs also shares breakup story
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने इंटरव्यू में बताया था कि ब्रेकअप के बाद वे बुरी तरह टूट गई थीं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। यहां तक कि वे डिप्रेशन में भी चली गई थीं। दीपिका ने ब्रेकअप की वजह बताते हुए कहा था- मुझे बेवकूफ बनाया जा रहा था। हर कोई मुझसे कह रहा था कि वह धोखा दे रहा है। लेकिन मैंने किसी की नहीं सुनी। फिर मैंने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। बाहर निकलने में मुझे थोड़ी देर लग गई। लेकिन मैंने जो देखा उसके बाद वापस लौटने के लिए कुछ नहीं बचा था।
akshara singh pawan singh these celebs also shares breakup story
नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ और टीवी एक्टर हिमांश कोहली लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। नेहा ने अपनी ब्रेकअप स्टोरी के बारे में लिखा था- मैं आज कुछ ज्यादा ही टूट गई हूं इसलिए अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल नहीं कर पा रही हूं। सेलिब्रिटीज के दो चेहरे होते हैं। उनके पर्सनल लाइफ में जो भी चल रहा हो, प्रोफेशनल लाइफ में उन्हें हमेशा स्माइल करते हुए ही दिखना होता है।
विज्ञापन
akshara singh pawan singh these celebs also shares breakup story
shahid kareena - फोटो : instagram

शाहिद कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर ने साल 2015 में 7 जुलाई को दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी की थी। शादी से पहले शाहिद कपूर अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहे थे। फिल्मों में आने के बाद शाहिद कपूर ने करीना कपूर को डेट करना शुरू किया। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया और फिर अलग हो गए। नेहा धूपिया के शो में जब नेहा ने शाहिद से पूछा था कि क्या वो किसी को- स्टार्स के प्यार में पड़े हैं? इस पर शाहिद ने कहा था, 'मैं दो बार अपने को-स्टार्स से प्यार कर बैठा था। जिनमें से एक तो आज बहुत ही पॉपुलर हैं लेकिन उन्होंने मुझे धोखा दिया था।' शाहिद के इस जवाब से शक की सुई करीना कपूर खान पर आकर टिक गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed