फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद ऐसी हो गई थी अक्षरा सिंह की हालत, पिता ने कहा था- फांसी लगा लो या फिर...

Sat, 30 Oct 2021 01:36 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 30 Oct 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
Akshara singh talked about the time when she got depressed after break up with pawan singh father taught her a lesson
अक्षरा सिंह, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार कभी भी किसी से भी हो जाता है वैसे ही कई बार प्यार के बदले प्यार ना मिले तो दिल भी आसानी से टूट जाता है। आम इंसान हो या फिर कोई सेलिब्रिटी अक्सर लोगों के वह प्यार नहीं मिल पाता है जिसकी उन्हें उम्मीद होती है और फिर उनका दिल टूट जाता है। मनोरंजन जगत के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे और उन्हें कुछ नहीं समझ आता था। हालांकि फिर उन्होंने धीरे धीरे खुद को संभाला और करियर में आगे बढ़े। इसमें भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नाम भी शामिल है।



ब्रेकअप के बाद टूट गईं थीं अक्षरा सिंह

अक्षरा ने भोजपुरी सिनेमा में खूब नाम कमाया है। उनकी फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। इसी वजह से उन्हें बिग बॉस ओटीटी में भी हिस्सा लेने का मौका मिला था। इस दौरान अक्षरा ने अपने निजी जीवन को लेकर खुलासे किए थे। अक्षरा ने बताया था कि कैसे ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं और पिता की नसीहत से वह रास्ते पर आईं थीं।

Akshara singh talked about the time when she got depressed after break up with pawan singh father taught her a lesson
पवन सिंह, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा का नाम अभिनेता पवन सिंह से जुड़ा था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अक्षरा ने पवन सिंह पर मारपीट और उनका करियर बर्बाद करने के आरोप लगाए थे। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा ने बताया था कि जब वह इन सारा बातों से टूट चुकी थीं तो उनके पिता की बातें उनके लिए मददगार साबित हुईं थी।

Akshara singh talked about the time when she got depressed after break up with pawan singh father taught her a lesson
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू मे अक्षरा सिंह ने कहा कि, 'जिस समय मैं डिप्रेशन के दौर से गुजर रही थी ऐसा लग रहा था कि वापस आने के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं। मेरे पास मरने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। उस वक्त मेरे पिता ने मुझे बुलाया और पूछा कि तुम्हें किस बात का डर है और तुम क्या करना चाहती हो?

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshara singh talked about the time when she got depressed after break up with pawan singh father taught her a lesson
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

अक्षरा ने अपने पिता से कहा कि वह कुछ नहीं करना चाहती हैं तब उनके पिता ने कहा, 'तुम्हारा बाप बनकर तुमसे कह रहा हूं कि या तो तुम जाओ, फांसी लगा लो और मर जाओ। आत्महत्या करो अभी या फिर लड़ो। तुम्हारे पास दो रास्ते हैं जो करना है करो। मैं एक बाप होने के नाते संतुष्ट हो जाऊंगा कि मेरी बेटी को मरना था वह मर गई'।

विज्ञापन
Akshara singh talked about the time when she got depressed after break up with pawan singh father taught her a lesson
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

अक्षरा ने कहा कि, 'यह बात मुझे तमाचे की तरह लगी थी। उसी दिन मैंने सोच लिया कि अब मैं पीछे मुड़कर नहीं देखूंगी'। बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह सबसे शानदार डांसर मानी जाती हैं। उनकी जोड़ी अभिनेता पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों के साथ जबरदस्त जमती है। अक्षरा एक फिल्म के 15 से 20 लाख रुपए फीस लेती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed