{"_id":"5f3dcbf8795de4203b024724","slug":"akshara-singh-wearing-laal-joda-and-sindoor-fans-ask-question-about-her-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाल जोड़े और सिंदूर लगाए दिखीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, फैंस ने पूछा शादी पर सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लाल जोड़े और सिंदूर लगाए दिखीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, फैंस ने पूछा शादी पर सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 20 Aug 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी सिनेमा के प्रेमियों के लिए अक्षरा सिंह (Akshara Singh) किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। वह जहां भी जाती हैं भीड़ उन्हें देखने के लिए बेकाबू हो जाती है। उनके सोशल मीडिया पर फैंस उनकी पोस्ट का इंतजार करते हैं। हाल ही में अक्षरा ने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन फोटोज में अक्षरा सिंह अपनी मां के संग दुल्हन के अवतार में दिखाई दे रही हैं।
अक्षरा के इस लुक को देखकर उनके फैंस हैरान होकर सवाल पूछ रहे हैं कि कहीं उन्होंने शादी तो नहीं कर ली। अक्षरा के इस पोस्ट पर कमेंट कर कुछ फैंस ने पूछा ही लिया, 'आपकी शादी हो गई क्या'। हालांकि इन सवालों का ऐक्ट्रेस ने कोई भी जवाब नहीं दिया। वहीं कुछ फैंस ने ये भी लिखा कि आप जल्दी शादी कर लो।
3 of 5
अक्षरा सिंह
- फोटो : instagram
अक्षरा ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- ' प्यारी मां इनकी 1% भी नहीं मैं। जल्द आ रही हूं मां के साथ @nilimasingh1506।' बता दें अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट कर अपने फैंस का दिल जीतने में लगी रहती हैं।
बता दें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह और पवन सिंह का अफेयर काफी चर्चा में रहा है। फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे तभी दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद मामला पुलिस तक भी पहुंचा। अक्षरा ने सुपरस्टार पवन सिंह पर आरोप लगाया कि उनपर पवन सिंह के कहने पर हमला किया गया है। इसके अलावा अक्षरा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन पर भद्दे कमेंट, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षरा सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बीते साल अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। अक्षरा ने बताया था कि पवन ने उनसे रिश्ता रखने से पहले एग्रीमेंट साइन करवाया था। वो उनके साथ रिश्ते में बंधी हुई थीं। अक्षरा ने कहा कि पवन के लिए किसी एक लड़की के साथ बने रहना मुमकिन नहीं था। वो किसी एक लड़की के साथ नहीं रह सकते हैं। ये बात सभी जानते हैं। मैंने बहुत बुरा वक्त झेला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।