सब्सक्राइब करें

फैंस के लिए खुशखबरी, फिर लौटा 'वक्त', जब एक साथ दिखेंगे अमिताभ और अक्षय

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
Akshay and Amitabh to come together again, 102 not out trailer attached with Padman
अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों बहुत कामयाब हैं और एक दूसरे को बहुत पसंद भी करते हैं। बहुत समय बाद अब एक बार फिर दोनों एक साथ आ रहे हैं लेकिन हैरानी की बात यह है कि ये स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं करेंगे। आइए जानते हैं इस बारे में..

 
Trending Videos
Akshay and Amitabh to come together again, 102 not out trailer attached with Padman
दरअसल, बिग बी की फिल्म 102 नॉट आउट का ट्रेलर अक्षय की फिल्म पैडमैन के साथ अटैच किया जा रहा है। यह बात फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने मीडिया से साझा की। ऐसा होना अक्षय और बिग बी, दोनों के लिए खुशी की बात है। यही नहीं, PADMAN में बिग बी  कैमियो करते भी दिखाई देंगे। दोनों के फैन्स के लिए यह डबल ट्रीट की तरह है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay and Amitabh to come together again, 102 not out trailer attached with Padman
आजकल अक्षय के दोनों हाथ घी में हैं। अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के टीजर ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड बनाया। गोल्ड का टीजर 2018 में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला बन गया है। इसे 24 घंटों में 15 मिलियन बार देखा जा चुका है। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। 
 
Akshay and Amitabh to come together again, 102 not out trailer attached with Padman
गोल्ड आजाद भारत को पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाने की कहानी है। भारत ने हॉकी में 1946 तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते थे, लेकिन वह ब्रिटिश इंडिया के नाम दर्ज हैं। 1948 में आजाद भारत को पहला गोल्ड मेडल हॉकी में ही मिला था, जिसे दिलाने का काम फिल्म में अक्षय करते दिखाई देंगे।

 
विज्ञापन
Akshay and Amitabh to come together again, 102 not out trailer attached with Padman
इसके अलावा, पहले 26 जनवरी को रिलीज होने वाली अक्षय की फिल्म पैडमैन अब 9 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे, सोनम कपूर अहम भूमिका में हैं। अमिताभ बच्चन भी कैमियो में नजर आएंगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed