अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हीरोइन एमी जैक्सन (Amy Jackson) मां बनने वाली हैं। एमी ने अभी तक शादी नहीं की है। एमी के लिए उनके ब्वॉयफ्रेंड ने हाल ही में गोद भराई कार्यक्रम रखा जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में एमी खुश नजर आ रही हैं। खास बात है कि इस कार्यक्रम के लिए विशेष थीम रखी गई थी।
अक्षय कुमार की हीरोइन की इस तरह हुई गोद भराई, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोद भराई की तस्वीरों को एमी जैक्सन ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। एमी ने लिखा- 'मेरे करीबी दोस्तों और परिवारवालों ने गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया। मेरा बेटा बहुत खुशकिस्मत है कि उसकी जिंदगी में इतना प्यार करने वाली महिलाएं हैं। फूलों की सजावट के लिए शुक्रिया।'
इस मौके पर एमी ने नीले रंग का वनपीस पहना। इस ड्रेस में एमी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों के पीछे का बैकग्राउंड भी बहुत सुंदर है। गोद भराई की रस्म के लिए सजावट में थीम के आधार पर नीले रंग के गुब्बारे और उसी रंग के फूल नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही खाने की बहुत सारी चीजें भी दिखाई दे रही हैं।
A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson) on
इससे पहले एमी जैक्सन की टॉपलेस तस्वीर खूब चर्चा में रही थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एमी ने बताया था कि उनके शरीर में क्या क्या बदलाव आए हैं। एमी ने अपने गर्भवती होने की खबर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके खुद दी थी। एमी और उनके ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज ने बीते साल जनवरी में गुपचुप सगाई की थी लेकिन 6 जुलाई को परिवारवालों के सामने सगाई की थी।
एमी के मंगेतर जॉर्ज अरबपति बिजनेसमैन हैं। एमी आखिरी बार '2.0' में नजर आई थीं। एमी बॉलीवुड से पहले साउथ की फिल्मों में काम करती थीं। एमी ने साल 2012 में फिल्म 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो 'फ्रीकी अली' और 'सिंह इज ब्लिंग' में भी नजर आईं। खबरों की मानें तो एमी और जॉर्ज साल 2020 तक शादी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- अक्षय कुमार की हीरोइन प्रेग्नेंसी के दौरान हुईं टॉपलेस, तस्वीर शेयर कर बताया क्या-क्या हुए बदलाव