फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay VS Aamir: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार दो बार पड़ चुके हैं आमिर खान पर भारी, इस बार भी कांटे की टक्कर

Fri, 05 Aug 2022 05:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 05 Aug 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar and Aamir Khan films have clashed at box office before Raksha Bandhan and Laal Singh Chaddha
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा को लेकर घमासान मचा हुआ है। दोनों ही फिल्में 11 अगस्त के मौके पर रक्षाबंधन वाले दिन रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में बहुत से लोग लाल सिंह चड्ढा का बायकॉट कर रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स इस फिल्म का समर्थन भी कर रहे हैं। इसके अलावा रक्षा बंधन को भी बायकॉट करने की मांग की जा रही है। हर किसी की नजरें दोनों ही फिल्मों पर टिकी हुई हैं। हालांकि ये तो फिल्में रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि हिट है या फ्लॉप। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब अक्षय और आमिर पर्दे पर एकसाथ टकराए हों। इससे पहले भी दोनों की पर्दे पर कई बार भिड़ंत हो चुकी है। तो चलिए आपको बताते हैं कि सिनेमाघरों में कब-कब और कितनी बार अक्षय कुमार व आमिर खान टकरा चुके हैं। 


 
Akshay Kumar and Aamir Khan films have clashed at box office before Raksha Bandhan and Laal Singh Chaddha
सुहाग- अंदाज अपना अपना - फोटो : सोशल मीडिया

सुहाग- अंदाज अपना अपना
अक्षय कुमार और आमिर खान के बीच पहली भिड़ंत साल 1994 में हुई थी। इस दौरान अक्षय कुमार की फिल्म सुहाग और आमिर खान की फिल्म अंदाज अपना-अपना के बीच क्लैश हुआ था। हालांकि उस समय अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप हो गई थी और अक्षय कुमार की सुहाग रेस में आगे निकल गई थी।

Akshay Kumar and Aamir Khan films have clashed at box office before Raksha Bandhan and Laal Singh Chaddha
मैदान ए जंग- बाजी - फोटो : सोशल मीडिया

मैदान ए जंग- बाजी
आमिर और अक्षय दोनों को ही इस दौरान इंडस्ट्री में आए कुछ वक्त ही हुआ था। आमिर खान ने कयामत से कयामत तक से बॉलीवुड में कदम रखा था, तो वहीं अक्षय कुमार ने सौगंध से बॉलीवुड डेब्यू किया था। दूसरी बार दोनों 1995 में सिनेमाघरों में टकराए थे। इस दौरान उल्टा हुआ, इस बार अक्षय कुमार पर आमिर खान भारी पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar and Aamir Khan films have clashed at box office before Raksha Bandhan and Laal Singh Chaddha
तारे जमीं पर, वेलकम - फोटो : सोशल मीडिया

तारे जमीं पर- वेलकम
दोनों की तीसरी भिड़ंत साल 2011 में हुई। इस दौरान अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम सिनेमाघरों में आई तो वहीं आमिर खान फिल्म तारे जमीं पर में नजर आए थे। इस दौरान आमिर खान की फिल्म को खूब पसंद किया था, लेकिन इस बार भी बाजी अक्षय कुमार मार ले गए। अब एक बार फिर से दोनों की टक्कर 11 अगस्त को सिनेमाघरों में होने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed