{"_id":"62ecfe1be22a01202c17b46b","slug":"urfi-javed-new-video-in-yellow-bikini-went-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: झीना सा कपड़ा पहन बर्गर खाने पहुंचीं उर्फी जावेद, लोगों ने कहा- कुछ तो शर्म करो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Urfi Javed: झीना सा कपड़ा पहन बर्गर खाने पहुंचीं उर्फी जावेद, लोगों ने कहा- कुछ तो शर्म करो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 05 Aug 2022 04:55 PM IST
सार
इंटरनेट सेंसशन उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन किसी ने किसी नए अवतार में नजर आती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंटरनेट सेंसशन उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन किसी ने किसी नए अवतार में नजर आती हैं। अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर उर्फी अपने आउटफिट्स के साथ हर बार नए-नए प्रयोग करती रही हैं। इतनी ही नहीं वह अपने इस आउटफिट्स और ड्रेंसिग स्टाइल के साथ किए गए प्रयोगों को अपने फैंस के साथ साझा भी करते हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर उर्फी का एक और नया अवतार सामने आया है। कुछ देर पहले ही सामने आए एक वीडियो में उर्फी एक बार फिर अतरंगी अंदाज में दिखाई दीं।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल, उर्फी मुंबई के अंधेरी में बर्गर खान पहुंची थीं। इस दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। सामने आए इस वीडियो में उर्फी एक बार फिर बोल्ड अवतार में नजर आईं। वहीं उनके नए ड्रेसिंग स्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस ने एक बार फिर कपड़े छोड़ अलग ही अंदाज में दिखीं। इस बार उन्होंने सिर्फ एक पारदर्शी कपड़े से खुद को ढका हुआ था।
3 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में उर्फी पीले रंग की बिकिनी में नजर आईं। हालांकि, इस बार भी उन्होंने अपने ड्रेस में फैशन का तड़का लगाते हुए इस बोल्ड लुक दिया। दरअसल, उन्होंने बिकिनी के ऊपर पीले के दुपट्टे स्टाइलिंग की हुई है। उनक साथ ही उन्होंने अपने लंबे बालों को खुला रहा है। उनका यह लुक इंटरनेट पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, उनके इस लुक के लिए एक्ट्रेस को एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है।
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, क्या दुपट्टा से कपड़ा बना दिया। वहीं एक ने लिखा, कुछ तो शर्म करो। एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा, बेशर्म। इसके अलावा फैंस लगातार अलग-अलग कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इसके अलावा उर्फी एक अन्य वीडियो में अभिनेत्री नीना गुप्ता और बेटी मसाबा गुप्ता की तारीफ करते भी दिख रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।