फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Lucky Charms: कोई पाकिस्तान से मंगाता है काजल तो किसी के लिए धागा है खास, जानें सितारों के लकी चार्म्स

Fri, 05 Aug 2022 04:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 05 Aug 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs who believe in Lucky Charm Salman Khan Ranveer Singh Katrina Kaif Vidya Balan Ranbir Kapoor
विद्या बालन, रणवीर सिंह, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

जिंदगी में किसी मुकाम पर पहुंचने के लिए हर किसी को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन कई बार लोगों को मेहनत का फल नहीं मिलता और वह अपनी किस्मत को चमकाने के लिए उपाय खोजने लगते हैं। ऐसा आम इंसान ही नहीं फिल्मी सितारे भी भी करते हैं और कई चीजों को अपने लिए लकी मानने लगते हैं। कोई अपने ब्रेसलेट को लकी मानता है, तो कोई पैर में पहने हुए काले धागे को। ऐसे में आज हम आपको उन सितारे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी न किसी चीज को अपने लिए लकी मानते हैं। आइए बताते हैं आपको सितारों के लकी चार्म...

Bollywood Celebs who believe in Lucky Charm Salman Khan Ranveer Singh Katrina Kaif Vidya Balan Ranbir Kapoor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
सलमान खान अपने फिरोजा पत्थर से बने ब्रेसलेट को अपना लकी चार्म मानते हैं। यह रत्न बुरी नजर से दूर रखने में मदद करता है। सलमान खुद भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि जब उन्होंने काम करना शुरू किया, तो उनके पिता सलीम खान ने यह ब्रेसलेट उन्हें दिया था। सलमान के इस ब्रेसलेट का क्रेज उनके फैंस में भी देखने को मिलता है।

Bollywood Celebs who believe in Lucky Charm Salman Khan Ranveer Singh Katrina Kaif Vidya Balan Ranbir Kapoor
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के करियर में एक समय ऐसा भी आया था, जब उनका फिल्मी करियर सही से नहीं चल रहा था। साथ ही वह बैंकरप्ट हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने नीलम रत्न की अंगूठी पहनी। इस अंगूठी को पहनने के बाद उनका काम फिर पटरी पर लौटने लगा। ऐसे में वह इसे अपने लिए लकी मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs who believe in Lucky Charm Salman Khan Ranveer Singh Katrina Kaif Vidya Balan Ranbir Kapoor
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक काले धागे को अपने लिए लकी मानते हैं। इस धागे को उनकी मां ने उन्हें जब वह बीमार पड़े थे तब पहनाया था। उसके बाद से कभी भी उन्होंने इस धागे को खुद से अलग नहीं होने दिया। यह धागा उनके सीधे पैर में बंधा हुआ है।

विज्ञापन
Bollywood Celebs who believe in Lucky Charm Salman Khan Ranveer Singh Katrina Kaif Vidya Balan Ranbir Kapoor
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विद्या बालन
विद्या बालन अक्सर ही काजल लगाए नजर आती हैं। उनका यह हाशमी काजल खास पाकिस्तान से आता है। इस काजल को विद्या मेकअप के तौर पर नहीं वह इसे अपने लक के लिए लगाती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि हाशमी काजल और उनके हाथों में पहने हुए बीड्स वाले ब्रेसलेट ने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को बेहतर किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed