{"_id":"62ecf6ef4ab1a40bfc5475e1","slug":"bhojpuri-queen-rani-chatterjee-share-her-post-workout-session-picture-from-gym","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: वर्कआउट के बाद पसीने में तर-बतर दिखीं रानी चटर्जी, सेल्फी शेयर कर बोलीं- मैं पानी पानी हो गई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: वर्कआउट के बाद पसीने में तर-बतर दिखीं रानी चटर्जी, सेल्फी शेयर कर बोलीं- मैं पानी पानी हो गई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 05 Aug 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रानी चटर्जी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार और गानों को अब देश भर में पहचान मिल चुकी है। यही वजह है कि भोजपुरी कलाकारों की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। वहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन रानी चटर्जी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही फैंस के साथ अपनी वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में रानी ने अपनी वर्कआउट के बाद की तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।
2 of 4
रानी चटर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
रानी चटर्जी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह वर्कआउट के बाद पसीने में तर-बतर नजर आ रही हैं। पिंक कलर की टीशर्ट में रानी मिरर सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपना सिंपल लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं। रानी इन सभी तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
3 of 4
रानी चटर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रानी ने कैप्शन लिखा- 'मैं पानी पानी हो गई।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग मेहनत का पसीना और वर्कआउट मोटिवेशन भी लिखा है। रानी के इस अंदाज और उनकी तस्वीरों को फैंस भी पसंद कर रहे हैं। फैंस लाइक्स और कमेंट के जरिए अपना प्यार दिखा रहे हैं। वहीं, कुछ उनके वर्कआउट के प्रति डेडिकेशन की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उनकी खूबसूरती की। एक यूजर ने कमेंट किया, 'हाय गर्मी', तो दूसरे ने लिखा, 'मेहनत तो दिख रही है।'
रानी चटर्जी को पहले उनके बढ़े हुए वजन के लिए काफी ट्रोल किया जाता था। वहीं, अब वह अपनी फिटनेस के प्रति काफी सजग है और उनमें गजब का ट्रांसफॉर्मेशन भी देखने को मिला है। अब रानी अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर उन्हें भी फिट रहने के लिए मोटिवेट करती हैं। बता दें कि रानी अब तक भोजपुरी सिनेमा में करीब 300 फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।