फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: हुमा कुरैशी की पार्टी में पहुंचे प्रियंका-अक्षय और अर्जुन-मलाइका, ये भी हुए शामिल

Sat, 09 Mar 2019 05:42 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 09 Mar 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar and priyanka chopra was seen together in huma qureshi birthday
bollywood - फोटो : hindustan times

फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने बीती शुक्रवार रात मुंबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट में पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए। पार्टी में एक तरफ अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा एक ही छत के नीचे दिखे तो वहीं इन दिनों अफेयर के चलते सुर्खियां बटोर रहे कपल अर्जुन और मलाइका ने देर रात इस पार्टी में दस्तक दी। इस पार्टी में ज्यादातर स्टार्स कैजुअल लुक में ही नजर आए। 

akshay kumar and priyanka chopra was seen together in huma qureshi birthday
bollywood

हुमा कुरैशी ने यह एक निजी पार्टी रखी थी। इस दौरान अभिनेत्री किम शर्मा, कायानात अरोड़ा, अमृता अरोड़ा भी इस पार्टी में शामिल हुईं।

akshay kumar and priyanka chopra was seen together in huma qureshi birthday
bollywood - फोटो : hindustan times

वहीं, आए दिन लवबर्ड अर्जुन और मलाइका अफेयर को लेकर खबरों में आ रहें। दोनों को कई बार वीकेंड पर स्पॉट होते देखा गया है। ऐसे में हुमा कुरैशी की पार्टी में यह कपल देर रात यहां पहुंचा। हालांकि इस पार्टी में अर्जुन अकेले पहुंचे थे लेकिन वह मलाइका के साथ घर के लिए निकले थे। सूत्रों के मुताबिक यह कपल जल्द ही शादी करने वाला है, लेकिन इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar and priyanka chopra was seen together in huma qureshi birthday
bollywood - फोटो : hindustan times

पार्टी में शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश की लीड अभिनेत्री गायत्री ओबरॉय अपने पति के साथ पहुंची थीं। वहीं, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने भी पार्टी की रौनक बढ़ाई। गेस्ट लिस्ट में बॉबी देओल, अभिनेत्री नीना गुप्ता और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी थीं।

विज्ञापन
akshay kumar and priyanka chopra was seen together in huma qureshi birthday
bollywood - फोटो : hindustan times

खास बात यह है कि पार्टी में अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे थे। गौरतलब है कि अक्षय और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के चलते ट्विंकल बहुत परेशान हुई थीं और उन्होंने अक्षय को प्रियंका संग फिल्म करने से साफ मना कर दिया था। ऐसे में ये जोड़ी लंबे अरसे बाद फिर साथ नजर आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed