फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: 'बच्चन पांडे' के बाद अक्षय ने शुरू की अगली रीमेक की शूटिंग, इस बार हवाई जहाज कंपनी शुरू करने वाले इस दिग्गज की दास्तां..

Mon, 25 Apr 2022 12:31 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 25 Apr 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar and Radhika Madan Kickstart shooting for Suriya-starrer Soorarai Pottru Hindi Remake
नारियल फोड़कर फिल्म की शुरुआत करते अक्षय कुमार और राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने 'बच्चन पांडे' के बाद अब अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में वह पहली बार राधिका मदान के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नारियल तोड़ने की रस्म निभाते हुए राधिका मदान का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के नाम के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे हैं।

Akshay Kumar and Radhika Madan Kickstart shooting for Suriya-starrer Soorarai Pottru Hindi Remake
फिल्म सोरारई पोट्रु - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म सूर्या स्टारर 2020 में आई तमिल फिल्म 'सोरारई पोट्रु' का हिंदी रीमेक है। अभिनेता ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि नारियल तोड़ने और अपने दिलों में प्राथना करने के साथ ही हम सभी ने अपनी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। यदि आपके पास फिल्म के नाम के लिए कोई सुझाव हैं, तो साझा करें और अपनी शुभकामनाएं भी दें। वीडियो में अक्षय कुमार ग्रे कलर की टीशर्ट पहने हुए हैं, तो वहीं राधिका लाल रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Akshay Kumar and Radhika Madan Kickstart shooting for Suriya-starrer Soorarai Pottru Hindi Remake
अक्षय कुमार, राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म का निर्देशन सुधा कोंगारा प्रसाद कर रही हैं, जिन्होंने तमिल फिल्म का निर्देशन भी किया था। पहले इस फिल्म में अक्षय कुमार के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह शायह फिल्म का हिस्सा न हो, लेकिन अभिनेता ने वीडियो शेयर कर इसकी पुष्टि कर दी है। इस फिल्म में राधिका मदान अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar and Radhika Madan Kickstart shooting for Suriya-starrer Soorarai Pottru Hindi Remake
अक्षय कुमार, राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साउथ की फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' के हिंदी रीमेक 'सेल्फी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी होंगी। वहीं, 29 अप्रैल को डिज्नी प्सल हॉटस्टार पर उनकी फिल्म 'मिशन सिंड्रेला' भी आने वाली है। वहीं, राधिका मदान की बात करें तो वह अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'कुत्ते' में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed