{"_id":"5b9a294b867a55014118d96f","slug":"akshay-kumar-and-rajinikanth-film-2-0-teaser-release-social-media-user-critisize-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारी-भरकम बजट में बनी 2.0 के लिए अक्षय कुमार ने लिए 45 करोड़, कौए की तरह मेकअप करने में लगे 4 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारी-भरकम बजट में बनी 2.0 के लिए अक्षय कुमार ने लिए 45 करोड़, कौए की तरह मेकअप करने में लगे 4 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दर्शकों को लंबे समय से अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 की एक झलक का इंतजार था । दर्शकों के इस इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने आज 2.0 का टीजर रिलीज कर दिया है । अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से फिल्म के पोस्टर जारी कर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहे थे ।
2 of 9
2.0
डेढ़ मिनट के इस टीजर में दिखाया गया है कि पक्षियों का झुंड आसमान में मंडरा रहा है और फिर अचानक सबके मोबाइल फोन गायब हो जाते हैं। तब रजनीकांत, एमी जैक्शन और बाकी टीम कहती है कि इस मुसीबत से लड़ने के लिए सुपर पॉवर की जरूरत है और चिट्टी यानी रोबोट को फिर से बनाया जाता है ।
3 of 9
2.0
फिल्म में अक्षय कुमार विलेन हैं और बाज के रूप में नजर आते हैं । अब इस टीजर पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया भी आने लगी है । यूजर्स को टीजर देखने के बाद उतना खास नहीं लगा जितनी चर्चा की जा रही थी । एक यूजर ने लिखा, "ऐसा लग रहा है जैसे फ्लाइंग जट का टीजर देख रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
2.0
दूसरे यूजर ने लिखा, "वर्स्ट GFX, ऐसा लग रहा है जैसे किसी कॉलेज के स्टूडेंट ने एडिटिंग की है।' बता दें कि अक्षय कुमार ने एक ट्वीट के जरिए बताया था कि फिल्म के लिए 3000 से ज्यादा टेक्नीशियंस ने काम किया है। अब दर्शक फिल्म के VFX को बेकार बता रहे हैं ।
विज्ञापन
5 of 9
2.0
शंकर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म पिछले दो सालों से चर्चा में है लेकिन इसका टीजर फैन्स की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा । फिल्म में जिस इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड का वीएफएक्स इस्तेमाल किया जा रहा है, सिर्फ उसी पर करीब 75 मिलियन डॉलर का खर्च आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।