फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार और ट्विंकल पर लगा मदद का दिखावा करने का आरोप, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

Thu, 06 May 2021 06:46 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 06 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar and Twinkle Khanna Accused of not doing enough in covid times to help people
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। अब हालात ये हो चुके हैं कि संक्रमित मरीजों को इलाज तक भी नहीं मिल पा रहा है। इलाज के लिए जरूरी संसाधनों की कमी के चलते कई मरीज अस्पताल में ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं बीते दिनों अक्षय कुमार और ट्विंकल भी मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान करने का फैसला लिया था। लेकिन अब उनपर एक सोशल मीडिया यूजर ने बड़ा आरोप लगाया है।

Akshay Kumar and Twinkle Khanna Accused of not doing enough in covid times to help people
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : Instagram

एक रिटायर्ड IAS ऑफिसर ने ट्विटर के माध्यम से अक्षय और ट्विंकल पर आरोप लगाया है कि वो सिर्फ मदद का दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'ट्विंकल जी, आपके पति देश के सबसे अमीर कलाकारों में से एक हैं। ऐसे में डोनेशन इकट्ठा करके मदद का दिखावा करने के बजाए, बेहतर होता अगर आप और आपके परिवार ने थोड़ी दयालुता दिखाई होती'। वहीं ट्विंकल ने ट्वीट के माध्यम से इसका शानदार जवाब दिया है और उनकी बोलती बंद कर दी है।  

Akshay Kumar and Twinkle Khanna Accused of not doing enough in covid times to help people
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

इस पोस्ट के जवाब में ट्विंकल ने लिखा- 'अब तक 100 कंसंट्रेटर्स डोनेट कर दिए हैं इसके अलावा और भी मदद कर रहे हैं। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि यहां बात मेरी और आपकी नहीं है। हमें मिलकर सभी जरूरतमंद लोगों की मदद करनी है। दुखद है कि ऐसे समय में साथ देने के बजाए हम अपनी ऊर्जा एक दूसरे को नीचा दिखाने में व्यर्थ कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar and Twinkle Khanna Accused of not doing enough in covid times to help people
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : instagram/akshaykumar

बता दें कि दोनों अक्सर लोगों की मदद के लिए आते हैं। बीते दिनों अक्षय कुमार ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए गौतम गंभीर फाउंडेशन को एक करोड़ रुपए दान किए थे। जिसके बाद गौतम ने ट्विटर पर अक्षय कुमार को धन्यवाद भी दिया था।

विज्ञापन
Akshay Kumar and Twinkle Khanna Accused of not doing enough in covid times to help people
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले अक्षय भी कोविड का शिकार हो गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी साझा की थी। उस समय अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतू की शूटिंग कर रहे थे। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा लीड रोल में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed