फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुखद: अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना के डॉगी 'क्लियो' का निधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Tue, 08 Mar 2022 02:54 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 08 Mar 2022 02:54 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar and Twinkle Khanna have shared posts to express their emotions after the death of their pet, Cleo
अक्षय कुमार - ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के डॉगी 'क्लियो' का निधन हो गया है। दोनों कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्लियो की कुछ तस्वीरें साझा कर इमोशनल पोस्ट लिखा है। अक्षय और ट्विंकल क्लियो के जाने से सदमे में हैं। ट्विंकल लिखती हैं, "12 साल की उम्र में क्लियो की मृत्यु के बाद एक ही समय में दिल भारी और खाली महसूस हो रहा है।" बता दें कि दंपत्ति क्लियो से बहुत प्यार करते थे और कभी-कभी इंस्टाग्राम पर क्लियो की तस्वीरें व वीडियो भी साझा करते थे।

Akshay Kumar and Twinkle Khanna have shared posts to express their emotions after the death of their pet, Cleo
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो साझा करते हुए ट्विंकल लिखती हैं, 'हमारे खूबसूरत क्लियो का निधन हो गया। हमने उसके साथ 12 शानदार साल बिताए थे। मैं नहीं जानती कि एक ही समय में दिल भारी और खाली होना क्या होता है, लेकिन ऐसा ही महसूस हो रहा है।" अभिनेत्री द्वारा साझा किए गए पहले वीडियो में ट्विंकल क्लियो के भूरे रंग के फर को ब्रश करते हुए दिखाई दे रही हैं। जबकि दूसरे वीडियो में क्लियो घास पर लुढ़कते हुए और खुदसे खेलते हुए दिखाई दे रही है। तीसरी तस्वीर में जर्मन शेफर्ड स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

Akshay Kumar and Twinkle Khanna have shared posts to express their emotions after the death of their pet, Cleo
क्लियो - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विंकल के चचेरे भाई करण कपाड़िया ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "आरआईपी क्लियो पेट्रा।" सोनाली बहल ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, "अरे नहीं!" बॉबी देओल ने कमेंट सेक्शन में टूटे हुए दिल के आइकन बनाए। अमृता अरोड़ा, डब्बू रत्नानी ने भी शोक व्यक्त किया। एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, "आपके नुकसान के लिए खेद है। वे मनमोहक हैं, एक बार उनसे जुड़ जाने के बाद उनके बिना नहीं रह सकते। वे हमारी जीवन रेखा बन जाते हैं। ” एक अन्य ने लिखा, “मजबूत रहो क्योंकि किसी प्रियजन का जाना हमेशा दर्दनाक होता है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar and Twinkle Khanna have shared posts to express their emotions after the death of their pet, Cleo
क्लियो - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने भी क्लियो की मौत पर एक दिल दहला देने वाला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'कहते हैं कुत्ते हमारे दिलों पर पंजे के निशान छोड़ जाते हैं। आपने आज हमारे दिल का एक हिस्सा ले लिया। वहीं आराम करो, क्लियो। तुम्हारी याद आएगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed