फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Lokhande: महिला दिवस पर अंकिता लोखंडे को पति विक्की जैन से मिला खास तोहफा, खुशी से झूम उठीं अभिनेत्री

Tue, 08 Mar 2022 02:17 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 08 Mar 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
international womens day 2022 vicky jain gave a special gift to wife ankita lokhande watch video
vicky jain, ankita lokhande - फोटो : social media

आज यानी 8 मार्च को दुनिया भर में महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर हर कोई अपनी मां, बहन या फिर पत्नी को खास महसूस करवाने की कोशिश कर रहा है। बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे भी इस दिन को अपने-अपने अंदाज में मना रहे हैं। कई सेलेब्स ने इस मौके पर खास पोस्ट शेयर किया है। तो वहीं, टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को आज यानी महिला दिवस के मौके पर अपने पति विक्की जैन से एक प्यारा गिफ्ट मिला है और ये बात खुद विक्की ने अंकिता के साथ सामने आकर फैंस को बताई है। 

international womens day 2022 vicky jain gave a special gift to wife ankita lokhande watch video
विक्की जैन, अंकिता लोखंडे - फोटो : social media

दरअसल, अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंकिता अपने सभी फैंस को महिला दिवस की बधाई देती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद अंकिता कहती हैं कि आज मेरे पति आपसे कुछ कहना चाहते हैं। वीडियो में आगे विक्की कहते हैं, 'हैप्पी वुमेन डे आप सबको। आज मैंने अपनी पत्नी के लिए बहुत सुंदर गिफ्ट सोचा है और मैं चाहता हूं कि हर पति अपनी पत्नी के लिए करें। क्या...' इसके बाद विक्की अपने हाथ से चुप रहने का इशारा करते हैं और अपने मुंह पर उंगली रख लेते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

international womens day 2022 vicky jain gave a special gift to wife ankita lokhande watch video
vicky jain, ankita lokhande - फोटो : social media

इसके बाद विक्की कहते हैं, 'चुप रहना। आज सारे पति अपनी पत्नियों को कुछ नहीं कहेंगे। आज सब चुप रहेंगे। वह जो करेंगी करने देंगे। उनकी ही सुनेंगे।' विक्की की ये बात सुनकर अंकिता लोखंडे काफी खुश हो जाती हैं और वह हंसते-हंसते कहती हैं, 'क्या बात है। इसे कहते हैं हसबैंड, जो सुनता अपनी बीवी की है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
international womens day 2022 vicky jain gave a special gift to wife ankita lokhande watch video
ankita lokhande - फोटो : instagram

अंकिता लोखंडे ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'महिला दिवस पर मेरे पति ने सबसे कीमती गिफ्ट दिया है। सभी प्यारी महिलाओं को हमारी तरफ से महिला दिवस की शुभकामनाएं।' अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को महज 2 घंटे में 2 लाख 84 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और व्यूज का ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इस वीडियो पर मोनालिसा ने कमेंट में 'हा हा हा' लिखा है। 

विज्ञापन
international womens day 2022 vicky jain gave a special gift to wife ankita lokhande watch video
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने बीते साल 14 दिसंबर को शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे, जिसपर फैंस ने भी जमकर प्यार उठाया था। वहीं, इस शादी में कई सेलेब्स भी नजर आए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed