भोजपुरी अभिनेता और गायक सुपरस्टार पवन सिंह को सभी लोग जानते हैं, वह सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी अपने गानों की वजह से अलग पहचान रखते हैं। पवन सिंह अक्सर अपनी पहली पत्नी को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं और आज (8 मार्च) भी कुछ ऐसा ही हुआ। आज पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम की पुण्यतिथि है, जिसके चलते उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर नीलम को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Pawan singh: शादी के छह महीने बाद ही पवन सिंह की पत्नी ने लगा ली थी फांसी, उस दिन को याद कर भावुक हुए गायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
पवन सिंह ने अपनी पत्नी नीलम को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए लिखा, "मेरे जीवन कि सबसे बड़ी क्षति...भगवान हर इंसान के जीवन में हर खुशी नहीं देते हैं। पर आप मेरे जीवन मे थीं हैं और आजीवन रहेंगी। ईश्वर आपको अपने श्री चरणों मे जगह दें।" इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि पवन नीलम को काफी मिस करते हैं और उनके जीवन में उनकी कमी हमेशा रहेगी।
A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)
2014 में हुई थी शादी
पवन सिंह साल 2014 में नीलम के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। वह दोनों शादी के तुरंत बाद मुंबई शिफ्ट हो गए थे। लेकिन शादी के केवल छह महीने बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। नीलम ने फांसी लगाई थी। इस सुसाइड की वजह पवन सिंह का व्यस्त रहना बताया जाता है। वह नीलम को समय नहीं दे पाते थे, जिसकी वजह से वह तनाव में रहने लगी थीं।
शादीशुदा हैं पवन सिंह
पवन सिंह अब एक खुशहाल शादीशुदा जीवन गुजार रहे हैं। अपनी पहली पत्नी के गुजर जाने के बाद पवन सिंह ने 2018 में ज्योति नाम की लड़की से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद भी पवन नीलम को नहीं भूल पाए हैं। इसका नतीजा यह है कि वह हर साल नीलम का जन्मदिन मनाते हैं।
पवन सिंह ने हाल ही में होली के मौके पर एक नया गाना 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' रिलीज किया था, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया। गाने में पवन सिंह के साथ लंबे समय बाद लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति सिन्हा अपना कमाल दिखाती नजर आ रही हैं।