सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार का बैंकॉक से बाइक स्टंट हो रहा वायरल, इस फिल्म की हो रही शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Tue, 04 Jun 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar bike stunt scene viral from bangkok
बॉलीवुड - फोटो : Twitter

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिलहाल थाईलैंड (Thailand) के बैंकॉक (Bangkok) में अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) की शूटिंग में व्यस्त हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय यहां एक स्टंट सीन करने पहुंचे हैं। उनका कहना है कि शहर में खुद ही अपने स्टंट की शूटिंग करते हुए उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।सूर्यवंशी में अक्षय के साथ कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Trending Videos
akshay kumar bike stunt scene viral from bangkok
akshay kumar - फोटो : social media

बैंकॉक से खिलाड़ी कुमार का पुराना नाता रहा है। गौरतलब है कि यहां उन्होंने फिल्मों में नाम कमाने से पहले मार्शल आर्ट 'मुए थाई' सीखा था और वह बैंकॉक में शेफ और वेटर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।  




 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar bike stunt scene viral from bangkok
Katrina Kaif, Akshay Kumar - फोटो : social media

फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म से जुड़े इस स्टंट की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें अक्षय कुमार बाइक चलाते दिख रहे हैं। बता दें कि अक्षय ने एक बयान में कहा है 'मुझे हमेशा अपने स्टंट करने में बहुत मजा आता है, एक्शन फिल्मों के मामले में रोहित का कोई मुकाबला नहीं है और बैंकॉक की सड़कों पर बाइक स्टंट को करना बेहद खास है।' 

akshay kumar bike stunt scene viral from bangkok
akshay kumar - फोटो : social media

इतना ही नहीं अक्षय ने वो पुराना किस्सा भी शेयर किया जब वह यहां खाना डिलिवर करने के लिए बाइक चलाया करते थे। उन्होंने कहा कि मैं सालों पहले बैंकॉक में खाना डिलिवर करने के लिये बाइक चलाता था। बता दें कि सूर्यवंशी रोहित शेट्टी की पुलिसकर्मियों पर आधारित चौथी फिल्म है। इससे पहले वह ‘सिंघम’, ‘सिंघम रिटर्न्स’ और ‘सिम्बा’ का निर्देशन कर चुके हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed