{"_id":"5cf606e8bdec2207476e412e","slug":"salman-khan-sonakshi-sinha-starrer-dabangg-3-has-twist-in-the-tale-as-a-child-artist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की 'दबंग 3' की कहानी Leak, चुलबुल पांडे के बैकग्राउंड में बारे में जान जाएंगे सबकुछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की 'दबंग 3' की कहानी Leak, चुलबुल पांडे के बैकग्राउंड में बारे में जान जाएंगे सबकुछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 04 Jun 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dabangg 3
- फोटो : social media
Link Copied
फिल्मी दुनिया के दबंग सलमान खान जो पिछले कई दिनों से अपनी फिल्म भारत के प्रमोशंस में लगे हैं, लेकिन अब जल्द ही वह फिल्म दबंग 3 की शूटिंग पर एक बार फिर काम शुरू करने वाले हैं। सलमान खान की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म्स में से एक दबंग 3 की शूटिंग काफी हद तक इंदोर और मुंबई के कुछ बाहरी इलाकों में हो चुकी है। इसके बाद अब फिल्म की शूटिंग जाने माने स्टूडियो महबूब स्टूडियो में शुरू होगी। यहां सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और उनके बच्चे का किरदार निभा रहा एक चाइल्ड आर्टिस्ट भी होगा। यह शूट 15 जून से शुरू होगा।
Trending Videos
2 of 5
Dabangg 3
- फोटो : social media
शूटिंग के लिए सेट की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं, जिसमें एक बंगला और उसके सामने एक तालाब भी बनाया गया है। निर्माताओं की मानें तो पिछली फिल्मों से काफी ज्यादा मात्रा में एक्शन सीन्स फिल्माए जा चुके हैं। वहीं दबंग सीरीज़ के इस हिस्से में पारिवारिक एंगल के साथ साथ फिल्म की कहानी आगे बढ़ेगी। फिल्म का 30 प्रतिशत हिस्सा यहीं फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : Twitter
जानकारी के मुताबिक इस बार फिल्म में दबंग खान के बचपन की कहानी भी बताई जाएगी। साथ ही साथ यह भी बताया जाएगा कि किस प्रकार गली का गुंडा रोबिन हुड पांडे बन जाता है। वहीं फिल्म में एक खास गाना भी शूट किया जाएगा, जिसका नाम है "मुन्ना बदनाम हुआ"। यह गाना दबंग खान को रज्जो से पहले हुए प्यार के लिए फिल्माया जाएगा। खबरें यह भी आ रही हैं की इस खास गाने के लिए मौनी रॉय को चुना गया है।
4 of 5
दबंग 3
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं फिल्म में विलेन का किरदार अदा कर रहे साउथ के सुपरस्टार सुदीप और सलमान खान ने फिल्म का क्लाइमैक्स शूट कर लिया है। बता दें कि निर्देशक प्रभुदेवा और सलमान की यह जोड़ी फिल्म 2009 में आई फिल्म वॉन्टेड के बाद एक साथ काम कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि सलमान खान फिलहाल में अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन्स में बिजी हैं। फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है। वहीं भारत और दबंग 3 के बाद सलमान खान की संजय लीला भंसाली के साथ इंशाअल्लाह पर भी काम शुरू किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।