फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन के बारे में पूछा ये सवाल तो भड़क गए अक्षय कुमार, बोले-..मुझे जवाब नहीं मिलेगा

Sat, 16 Mar 2019 08:41 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 16 Mar 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar blast on a reporter at a event
akshay kumar
अक्षय कुमार हाल ही में एक ईवेंट में पहुंचे थे । यहां उन्होंने एक मीडिया कॉन्फ्रेंस को अटेंड किया । अक्षय कुमार मीडिया के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पहली बार वो इस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर पर भड़क गए। रिपोर्टर के एक सवाल ने ही खिलाड़ी कुमार को गुस्सा दिला दिया । 
akshay kumar blast on a reporter at a event
Akshay Kumar - फोटो : amar ujala
दरअसल, ये कॉन्फ्रेंस अक्षय कुमार के एक खास प्रोजेक्ट पर बात करने के लिए रखी गई थी। इस बीच रिपोर्टर ने अक्षय कुमार से अजय देवगन और पान मसाला ऐड के बारे में सवाल कर दिया। इस पर अक्षय कुमार ने कहा, 'मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझसे ऐसा सवाल भी पूछा जाएगा ।'
akshay kumar blast on a reporter at a event
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अक्षय कहते हैं, 'अगर मैं इस सवाल के बारे में सोचने पर अपनी पूरी जिंदगी भी लगा दूं तो भी मुझे जवाब नहीं मिलेगा ।' अक्षय के जवाब देने के तरीके से साफ पता चला कि उन्हें ये सवाल सुनकर काफी गुस्सा आ रहा है । अक्षय के जवाब देने के बाद रिपोर्टर भी चुपचाप बैठ गया । 
विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar blast on a reporter at a event
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अक्षय कुमार आने वाले दिनों में एक वेब सीरीज भी करने वाले हैं । पहली बार बॉलीवुड का इतना बड़ा स्टार वेब की दुनिया में कदम रखेगा । अक्षय कुमार का कहना है कि ये प्रोजेक्ट उन्होंने अपने बेटे आरव के कहने पर लिया है । सीरीज का नाम 'द एंड' है । यह एक थ्रिलर ड्रामा होगी । 
 
विज्ञापन
akshay kumar blast on a reporter at a event
Akshay Kumar - फोटो : social media
रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ी कुमार को सीरीज के लिए 90 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है।  अक्षय कुमार एक डिजिटल सीरीज को करने के लिए उत्सुक नहीं थे। अमेजन ने लगातार अक्षय से संपर्क बनाए रखा और आखिरकार अक्षय को मना ही लिया। अक्षय कुमार ने ही वेब की दुनिया में कदम रखने की शुरुआत की है ।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed