अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कठपुतली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। फिल्म में अक्षय एक बार फिर पुलिस की वर्दी में नजर आने वाले हैं। इस बार वह मर्डर मिस्ट्री सुलाझाते हुए सीरियल किलर को पकड़ते दिखेंगे। बता दें कि बीते दिन इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमें यह जानकारी सामने आई थी कि यह फिल्म 2 सिंतबर को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
Cuttputlli: अक्षय की फिल्म 'कठपुतली' का दमदार ट्रेलर रिलीज, वर्दी में सीरियल किलर को पकड़ते नजर आएंगे एक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी खुद फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म का ट्रेलर लोगों के साथ शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है। एक्टर ने ट्वीट किया, 'तीन मर्डर, एक शहर..एक पुलिसवाला और एक सीरियल किलर...कठपुतली 2 सिंतबर को सिर्फ डिजनी प्लस हॉटस्टार पर।'
3 Murders, 1 City, A Cop and A Serial-Killer out on the loose! #CuttputlliOnHotstar drops on 2nd September, only on @DisneyPlusHS
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 20, 2022
Watch now: https://t.co/M46nYubbNT
#CuttputlliTrailerOut #Cuttputlli
बता दें कि बीते दिन यानी शुक्रवार को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर इसका टीजर जारी किया गया था। टीजर में यह अक्षय की झलक के साथ यह भी जानकारी दी गई थी कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर नही बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। इसके टीजर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, 'ये खेल पावर का नहीं माइंड का है। और इस माइंड गेम में आप और मैं...सब कठपुतली हैं।'
गौरतलब है कि इस साल अब तक अक्षय की तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। मार्च के महीने में सबसे पहले उनकी 'बच्चन पांडे' रिलीज हुई थी लेकिन यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई थी। इसके बाद आई उनकी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। वहीं, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रक्षा बंधन' से भी उनके हाथ निराशा ही लगी है। यह फिल्म अब तक संतोषजनक कमाई नहीं कर सकी है।