अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। खुशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वहीं, खुशी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Khushi Kapoor: ब्लैक ड्रेस में खुशी कपूर का दिखा कातिलाना अंदाज, तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं दीपिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक स्किन हग कट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिसमें ट्राइंगल जिग जैग कट्स भी हैं। इस ड्रेस में खुशी का अंदाज काफी हॉट लग रहा है और उनकी कातिलाना अदाओं की फैंस ही नहीं सितारे भी कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। खुशी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
खुशी कपूर की तस्वीर पर बहन जान्हवी कपूर सहित कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दीपिका पादुकोण ने लिखा, उफ्फ, तो सुहाना खान ने अमेजिंग लिखा है। इसके अलावा करिश्मा कपूर, आलिया कश्यप और महीप कपूर ने भी कमेंट करते हुए खुशी की तारीफ की। इसके साथ ही फैंस भी हार्ट और फायर इमोजी कमेंट कर रहे हैं। कोई खुशी की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है, तो कोई लुक की।
बता दें कि खुशी कपूर जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। वहीं, इसी फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर और टीजर रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था।