{"_id":"5c7f49c2bdec2214074be452","slug":"akshay-kumar-debut-online-streaming-movie-the-end","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टेज पर पहुंचे अक्षय कुमार को अचानक लगी आग, 'खिलाड़ी' को जलते देख फैंस की थम गईं सांसें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्टेज पर पहुंचे अक्षय कुमार को अचानक लगी आग, 'खिलाड़ी' को जलते देख फैंस की थम गईं सांसें
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका भल्ला
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आखिर क्यों नए एक्टर्स पर भारी हैं इसका एक उदाहरण उन्होंने फिर दे दिया है। अमेजॉन प्राइम वीडियो के इवेंट में अक्षय ने खुद को आग के हवाले कर रैम्प पर खतरनाक स्टंट कर दिखाया। अक्षय के कपड़ों पर लगी आग को देखकर थोड़ी देर के लिए उनके फैंस की सांसें थम गई थीं।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, अमेजॉन प्राइम वीडियो इंडिया ने सुपरस्टार खिलाड़ी अक्षय कुमार को अगली वेब सीरीज 'द एंड' के लिए अपना लीड एक्टर एनाउंस कर दिया है। एक्शन थ्रिलर मूवी 'द एंड' से अक्षय वेब सीरीज में डेब्यू कर रहे हैं। इस वेब सीरीज को अमेजॉन प्राइम वीडियो और अबेंडेंशिया एंटरटेनमेंट बना रहा है।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में दोनों ने थ्रिलर वेब सीरीज 'ब्रीथ' बनाई है जिसमें आर माधवन और अमित साध लीड रोल में हैं। इसके अगले सीजन में अभिषेक बच्चन की अहम भूमिका होगी। वेब सीरीज में एंट्री को लेकर अक्षय ने कहा, 'मेरे बेटे आरव ने एक वेब सीरीज करने की ओर इशारा किया था। डिजिटल दुनिया ने मुझे उत्साहित किया और मुझे इस शो के साथ अपनी पहली शुरुआत करने की खुशी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
अक्षय ने आगे कहा कि 'आरव ने मुझे सुझाव दिया था कि मैं अपना डिजिटल डेब्यू करूं क्योंकि यह युवा वर्ग को पसंद आ रहा है। डिजिटल के माध्यम से मैं कुछ और नया करना चाहता हूं और हमेशा नई तकनीक से जुड़ना चाहता हूं।' अमेजॉन प्राइम वीडियो की भारत में रिलीज हुई वेब सीरीज में 'इनसाइड एज', 'ब्रीथ, 'मिर्जापुर', 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' और 'वेला राजा' शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
अमेजॉन की अगली सीरीज 'मेड इन हेवेन' है। अमेजॉन ने हाल ही में पांच और वेब सीरीज बनाने की घोषणा की है। अमेजॉन की वेब सीरीज में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे (सेक्रेड गेम्स सीजन 2), इमरान हाशमी (बार्ड ऑफ ब्लड) और अर्जुन रामपाल (द फाइनल कॉल) शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।