सब्सक्राइब करें

बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए अक्षय कुमार, 25 परिवारों को बांटेंगे एक करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 29 Oct 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar donate 1 crore to  25 flood stricken families in Bihar
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा रियल लाइफ में भी कई लोगों के लिए उनके हीरो हैं। असल जिंदगी में जब भी लोगों की उनकी जरूरत होती है वो मदद को आगे आ जाते हैं। खुलकर दान करने में वो हमेशा आगे रहते हैं। जब भी देश में पर कोई विपदा आती है, तो बॉलीवुड से अक्षय का हाथ मदद के लिए सबसे पहले उठता है। हाल ही में बिहार में आई बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय कुमार आगे आए हैं और उन्होंने एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

Trending Videos
Akshay Kumar donate 1 crore to  25 flood stricken families in Bihar
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों बिहार में आई बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए। इनमें तमाम लोगों का घर और रोजगार छिन गया। इनमें से कुछ परिवार ऐसे थे जिनकी हालत काफी खराब थी। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो दूसरों को रोजगार देते थे, पर अब खुद रोजी-रोटी के लिए भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar donate 1 crore to  25 flood stricken families in Bihar
Akshay Kumar, Nupur Sanon - फोटो : social media

हिन्दुस्तान टाइम्स की मदद से ऐसे परिवारों को ढूंढा गया जिन्होंने बाढ़ में अपना सब कुछ खो दिया। इनमें सर्वाधिक प्रभावित 25 परिवारों का चयन किया गया। अब अक्षय कुमार छठ पूजा के मौके पर इन सभी परिवारों का 4-4 लाख रुपये देंगे।

Akshay Kumar donate 1 crore to  25 flood stricken families in Bihar
Housefull 4 - फोटो : social media

बीते दिनों अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 रिलीज हुई। ये फिल्म इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्मों में सबसे कमजोर फिल्म साबित हुई है। मल्टी स्टारर फिल्म होने के बावजूद हाउसफुल 4 पहले दिन के कलेक्शन में 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, ED ने भेजा नोटिस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed