{"_id":"5bddbe9dbdec22698302772e","slug":"akshay-kumar-express-his-big-thing-about-film-2-0","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'2.0' के ट्रेलर लांच के बाद आया अक्षय कुमार का बयान, बोले- 'जिंदगी में मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'2.0' के ट्रेलर लांच के बाद आया अक्षय कुमार का बयान, बोले- 'जिंदगी में मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ'
Sat, 03 Nov 2018 09:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
2.0
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने शनिवार को ट्रेलर लांच के बाद कहा कि यह किरदार उनके लिए बहुत चुनौती भरा रहा। अक्षय सुपरस्टार रजनीकांत की '2.0' में निगेटिव रोल में हैं। अक्षय कुमार पहली बार किसी साउथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। अक्षय ने बताया कि उनके ऐसा करना भले ही कठिन था लेकिन इस दौरान बहुत इन्जॉय भी किया...
2 of 5
2.0
फिल्म '2.0' में उन्होंने अपने किरदार के लिए जितना मेकअप किया, उतना अपनी अब तक की जिंदगी में कभी नहीं किया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने तमिल में बोलने के लिए दो घंटे का अभ्यास किया था। अक्षय बोले- मेरे पास अपनी भावनाओं को वयक्त करने के लिए शब्द नहीं है, मैं शंकर सर और लयाका प्रोडक्शन का बड़ा आभारी हूं, अपने रोल पर बात करते हुए अक्षय ने कहा कि मेकअप में 4 घंटे लगते थे और हटाने में ढेड़ घंटे, मैंने अपनी पूरी लाइफ में इतना मेकअप कभी नहीं किया।
3 of 5
2.0
बता दें कि मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यकीनन फैंस को सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार से जो उम्मीदें थी उसमें दोनों ही कामयाब होते दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से 2.0 के ट्रेलर को लेकर सस्पेंस बना हुआ था लेकिन बीते 3 दिन पहले ही अक्षय कुमार ने ट्रेलर की रिलीज डेट बताकर फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2.0
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का ट्रेलर देखने के बाद आप यही कहेंगे विलेन के किरदार में अक्षय जंच रहे हैं। '2.0' अक्षय कुमार की पहली तमिल फिल्म है। जिसमें अक्षय विलेन के रोल में नजर आएंगे, वहीं रजनीकांत इस फिल्म में हीरो का रोल निभा रहे है। फिल्म के गाने ए आर रहमान ने कम्पोज किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।