Raksha Bandhan Song: 'रक्षाबंधन' का गाना 'डन कर दो' हुआ रिलीज, शेरावाली के दरबार में झूम कर नाचते दिखे अक्षय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात करें रक्षाबंधन के इस नए गाने की तो अक्षय कुमार इसमें माता रानी के जगराते में गाते दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस गाने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और एक्टर की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। अक्षय की पिछली दो फिल्मों के हाल को देखते हुए 'रक्षाबंधन' का हिट होना बहुत मायने रखता है।
फिल्म रक्षा बंधन न सिर्फ भाई-बहन के बीच का प्यार दिखाती है, बल्कि यह हमारे समाज में व्याप्त दहेज की कुप्रथा पर भी चोट करती है। फिल्म में अक्षय की जोड़ी टॉयलेट एक प्रेम कथा का बाद एक बार फिर से अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ बनी है। जहां फिल्म में हंसने-हंसाने के दृश्य होंगे तो वहीं ये फिल्म किसी को भी भावुक भी कर देगी।
इस दिन होगी रिलीज
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अक्षय कुमार को फिल्म 'रक्षा बंधन' से काफी उम्मीदे हैं लेकिन इसी दिन आमिर खान और करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दो बड़े स्टार्स की फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन टिकता है और किसी फिल्म ठंडे बस्ते में जाएगी।

कमेंट
कमेंट X