अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट इन दिनों फिल्म उद्योग में लॉटरी के नंबर जैसी हो गई है। नए साल में लगातार इसकी रिलीज डेट को लेकर चर्चाएं चलती रही हैं। अब, फिल्म के निर्माताओं और इसके निवेशकों की बुधवार शाम हुई बैठक में इसे हर हाल में 30 अप्रैल को रिलीज कर देने का फैसला हुआ है। इस बीच हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ और कुणाल कपूर, एली एवराम स्टारर ‘कोई जाने ना’ की रिलीज डेट भी बदल गई हैं।
Sooryavanshi: इस दिन सामने आएगा ‘सूर्यवंशी’ का नया पोस्टर, रोहित के बर्थडे पर घोषित होगी रिलीज डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर रिलीज हुई फिल्म ‘रूही’ के करीब दो हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होने और इसकी एडवांस बुकिंग को लेकर दर्शकों में दिखे उत्साह का फिल्म इंडस्ट्री में सकारात्मक असर हुआ है। बुधवार को ‘रूही’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखने के बाद फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के निर्माताओं, निवेशकों और वितरकों में फिल्म को अगले महीने के आखिरी शुक्रवार यानी 30 अप्रैल को रिलीज कर देने पर एक राय बन गई है। इस बारे में देश के सभी वितरकों को स्क्रीन्स उसी हिसाब से रोकने का संदेश भी दे दिया गया है।
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज बार बार टाले जाने से फिल्म उद्योग में भी लगातार गलत संदेश जा रहा था। चर्चाएं यहां तक होने लगी थीं कि रिलायंस एंटरटेनमेंट शायद अपनी फिल्म लेकर आश्वस्त नहीं है। जबकि, फिल्म की फर्स्ट कॉपी देख चुके लोग इसे रोहित शेट्टी स्टाइल की धमाकेदार फिल्म बता रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रणवीर सिंह और अजय देवगन की मौजूदगी का भी बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट का आधिकारिक एलान रविवार को होने वाला है। इस दिन फिल्म के निर्माताओं में से एक और फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी का जन्मदिन है। जानकारी के मुताबिक, रोहित शेट्टी इस दिन फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का नया पोस्टर जारी करेंगे और फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक एलान करेंगे।
‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट फिक्स होने के साथ साथ ही खबर ये भी है कि हॉलीवुड कंपनी वार्नर ब्रदर्स ने अपनी फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ को भारत में अब पहले से निर्धारित तारीख 26 मार्च से दो दिन पहले यानी 24 मार्च को रिलीज करने का फैसला किया है। अमेरिका में ये फिल्म 31 मार्च को ही रिलीज होगी। उधर, टी सीरीज ने निर्देशक अमीन हाजी की फिल्म ‘कोई जाने ना’ की रिलीज डेट 26 मार्च से आगे खिसकाकर 2 अप्रैल कर दी है।