फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chunky Panday: चंकी पांडे की वजह से अक्षय कुमार का शुरुआती करियर रहा फ्लॉप, एक्टर के खुलासे से हर कोई दंग

Sun, 25 Jun 2023 06:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 25 Jun 2023 06:34 PM IST
सार

चंकी पांडे ने अक्षय कुमार को एक्टिंग और डांस सिखाया था। इसका खुलासा करते हुए खुद चंकी ने एक मजेदार बात भी साझा की है। 
 

विज्ञापन
Akshay Kumar initial film career flop because he was following the Chunky Panday school of acting
चंकी पांडे-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। खिलाड़ी कुमार मौजूदा समय में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। वहीं, अब अक्षय को लेकर एक्टर चंकी पांडे ने बड़ा खुलासा किया है। चंकी ने कहा है कि फिल्मों में प्रवेश करने से बहुत पहले ही उन्होंने सुपरस्टार को एक्टिंग और डांस सिखाया था। चंकी ने यह तक बताया कि वह जानते थे कि अक्षय एक दिन जरूर बड़े स्टार बनेंगे। 

Akshay Kumar initial film career flop because he was following the Chunky Panday school of acting
चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की मूल कहानी की जड़ें आश्चर्यजनक रूप से चंकी पांडे से मिलती हैं। हाल ही में चंकी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वास्तव में उन्होंने अक्षय को एक्टिंग सिखाया है। इस पर चंकी ने हंसते हुए जवाब दिया, 'अरे बाप रे! बिल्कुल।' चंकी ने बताया कि वर्ष 1986-87 में वह मधुमती डांस एकेडमी में थे, जहां डांस, फाइटिंग और एक्टिंग सिखाई जाती थी।

Akshay Kumar initial film career flop because he was following the Chunky Panday school of acting
चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

चंकी ने साझा किया कि जब वह उस एकेडमी से पास होकर निकल रहे थे, तब अक्षय कुमार उसमें एंट्री कर रहे थे। चंकी ने कहा, 'वह मुझसे छोटा था। यह एक परंपरा थी कि सीनियर्स जूनियर्स को पढ़ाते थे, शिक्षक नहीं। इसलिए, मैंने उसे डायलॉगबाजी और अच्छे डांस स्टेप्स सिखाए।'

Prabhas Lokesh: लोकेश कनगराज ने मिलाया प्रभास से हाथ! बनाने जा रहे अब तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म?

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar initial film career flop because he was following the Chunky Panday school of acting
चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

चंकी ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मैं 100 फीसदी जानता था कि यह लड़का स्टार बनेगा। जब आप किसी को देखते हैं, तो आपको इसका पता चल जाता है। उसके पास वह एक्स-फैक्टर था। बेशक, किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा स्टार बन जाएगा।'

Ajay Devgn: पिता की जयंती पर अजय को आई वीरू देवगन की याद, खास वीडियो शेयर कर कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
Akshay Kumar initial film career flop because he was following the Chunky Panday school of acting
अक्षय कुमार-चंकी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, चंकी ने इंटरव्यू में चुटकी लेते हुए कहा, 'लेकिन आज तक अक्षय कुमार लोगों से कहते आए हैं कि उन्होंने शुरुआती करियर के पांच वर्ष में जो अभिनय किया, वह मेरी वजह से था और वे फिल्में कभी नहीं चलीं। फिर उन्होंने फैसला किया कि वह 'चंकी पांडे एक्टिंग' को भूल जाएंगे और नई एक्टिंग शुरू करेंगे, फिर वह अक्षय कुमार बन गए।' अक्षय कुमार और चंकी पांडे ने 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी में साथ काम कर दर्शकों का दिल जीता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed