{"_id":"5ca1c98ebdec2214577e7dd0","slug":"akshay-kumar-insurance-scheme-help-sought-out-for-senior-stuntmen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2 साल पहले अक्षय कुमार ने लांच की थी ये स्कीम, अब मृतक स्टंटमैन के परिवार को मिले 20 लाख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2 साल पहले अक्षय कुमार ने लांच की थी ये स्कीम, अब मृतक स्टंटमैन के परिवार को मिले 20 लाख
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार ने स्टंट आर्टिस्ट्स के लिए साल 2017 में इंश्योरेंस स्कीम लांच की थी। इसके तहत हाल ही में एक स्टंटमैन अब्दुल सत्तार मुन्ना के परिवार को 20 लाख रुपये मिले है। दो साल पहले अब्दुल की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।
2 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : social media
अब्दुल एक मलयालम फिल्म के सेट पर जा रहे थे जब उनकी कार का एक्टिडेंट हो गया था। 2 साल पहले उठाए अक्षय कुमार के इस कदम के कारण आज मृत के परिवार को इस स्कीम का लाभ मिल सका है।
3 of 5
akshay kumar
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी स्टंट आर्टिस्ट असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एजाज गुलाब ने अक्षय कुमार से सीनियर स्टंट आर्टिस्ट के परिवार के लिए मदद मांगी थी। दो साल पहले किसी स्टंटमैन के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा मिलना नामुनकिन था। अब अक्षय कुमार ने लगभग 550 स्टंटमैन के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akshay kumar
इस स्कीम को लांच करने के दौरान अक्षय ने कहा था- वह एक स्टंटमैन पहले हैं और एक्टर बाद में। अक्षय ने कहा था स्टंटमैन और वुमन का काम सबसे ज्यादा कठिन और मेहनतवाला होता है वो अपनी जिंदगी को रिस्क पर रखकर काम करते हैं। इसलिए उनके काम को और प्रोत्साहित करने के लिए ये स्कीम लाना जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 5
Kesari
- फोटो : file photo
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय की फिल्म केसरी हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं। इसके बाद अक्षय के पास 'गुड न्यूज', 'मिशन मंगल', 'हाउसफुल 4' और 'सूर्यवंशी' जैसी फिल्में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।