{"_id":"5a6ebac94f1c1b86268b6f23","slug":"akshay-kumar-is-planning-will-make-remake-of-horror-comedy-film-kanchana-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पैडमैन' के बाद अक्षय कुमार के नए प्रोजेक्ट का खुलासा, बनाएंगे हॉरर कॉमेडी का रीमेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पैडमैन' के बाद अक्षय कुमार के नए प्रोजेक्ट का खुलासा, बनाएंगे हॉरर कॉमेडी का रीमेक
Tue, 30 Jan 2018 08:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Jan 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा समाज का एक अलग मुद्दा उठाते है। हाल ही में उनकी सैनिटरी पैड रेवोल्यूशन पर बनी फिल्म ‘पैडमैन’ इसका बेहतरीन उदाहरण है। उनकी इस फिल्म का विषय लोगों को काफी पंसद भी आ रहा है। बहरहाल ‘पैडमैन’ के बाद अब अक्षय कुमार एक हॉरर कॉमेडी पर फिल्म बनाने वाले हैं।
2 of 4
बता दें, अक्षय कुमार लंबे समय से फिल्म भूलभुलैया जैसी कहानी के इंतजार में थे । खबरों की मानें तो अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है। हाल ही में अक्षय कुमार ने साउथ की फिल्म 'कंचन 2' देखी। ये फिल्म अक्षय कुमार को काफी पसंद आई।
3 of 4
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अक्षय इस फिल्म की रीमेक बनाना चाहते हैं। बता दें, राघवा लॉरेंस निर्देशित ये फिल्म तमिल में हैं। इस फिल्म में राघवा लॉरेंस लीड रोल में दिखाई दिए थे। राघवा लॉरेंस के साथ तापसी पन्नू और नित्या मेनन ने भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। ये फिल्म साल 2015 में अप्रैल को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिलहाल, अक्षय कुमार अपनी फिल्म पैडमैन की रिलीज में बिजी हैं। बता दें, फिल्म ‘पैडमैन’ कोयंबटूर निवासी अरुणाचलम मुरुगनंथम के जीवन पर आधारित है। अरुणाचलम ने महिलाओं के लिए सस्ते दाम पर सैनिटरी नैपकिन बनाए थे और इस तरह एक क्रांतिकारी कदम को अंजाम दिया था। यह फिल्म सिनेमाघरों में नौ फरवरी को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।