फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samrat Prithviraj: 'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों में नजर आए अक्षय कुमार, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

Wed, 01 Jun 2022 07:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 01 Jun 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Last Five Movies Box Office Collection Report Before Prithviraj Movie News in Hindi
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही दर्शक इसे देखने को बेताब हैं। फिल्म में अक्षय सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस बड़े बजट की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। यशराज प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जो राजा पृथ्वीराज के शौर्य और पराक्रम पर आधारित है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको अक्षय की आखिरी पांच फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड बताने जा रहे हैं। आइए जाने हैं कि उनकी पिछली पांच फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन? 
Akshay Kumar Last Five Movies Box Office Collection Report Before Prithviraj Movie News in Hindi
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन पांडे

अक्षय कुमार की आखिरी रिलीज फिल्म 'बच्चन पांडे' थी। इस फिल्म को होली के मौके पर रिलीज किया गया था। हालांकि फिल्म को त्योहार का फायदा नहीं मिल सका। 'बच्चन पांडे' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आई। बॉक्स ऑफिस पर द कश्मीर फाइल्स की आंधी की वजह से यह फिल्म कुल 50 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी।

Akshay Kumar Last Five Movies Box Office Collection Report Before Prithviraj Movie News in Hindi
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सूर्यवंशी

फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार ने पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। कोरोना महामारी के बाद यह फिल्म दर्शकों को दोबारा सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही थी। बॉक्स ऑफिस पर 196 करोड़ के कलेक्शन के साथ यह फिल्म हिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Last Five Movies Box Office Collection Report Before Prithviraj Movie News in Hindi
बेलबॉटम - फोटो : सोशल मीडिया
बेलबॉटम

'बेलबॉटम' की रिलीज का लोगों को लंबे समय से इंतजार था, लेकिन यह फिल्म दर्शकों के उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। फिल्म की कहानी लोगों को लुभाने में कामयाब नहीं हो सकी। यही वजह थी कि फिल्म कुल 30.63 करोड़ का ही कारोबार कर सकी। इस फिल्म में अक्षय के साथ वाणी कपूर लीड रोल में दिखी थीं।

विज्ञापन
Akshay Kumar Last Five Movies Box Office Collection Report Before Prithviraj Movie News in Hindi
गुड न्यूज का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
गुड न्यूज

फिल्म 'गुड न्यूज' अक्षय कुमार की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। रिलीज के बाद इस फिल्म ने लोगों को खूब गुदगुदाया। 'गुड न्यूज' में अक्षय के अलावा करीना कपूर, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांज अहम किरदार में दिखे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। 205.14 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म सुपरहिट रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed