फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी अगली फिल्म की यूनिट के साथ विदेश गए अक्षय कुमार, अब यूके में करेंगे 'बेलबॉटम' की शूटिंग

Thu, 06 Aug 2020 06:06 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 06 Aug 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar left for the UK to shoot for his upcoming film Bell Bottom with Lara Dutta Huma Qureshi and vaani kapoor
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों में मौजूद सबसे तेज तर्रार अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग के लिए देश को अलविदा कह दिया है। फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म की शूटिंग के लिए स्कॉटलैंड का चुनाव किया है। फिल्म के मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अहम भूमिका में नजर आने वाली अभिनेत्रियां लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और वाणी कपूर बुधवार को मुंबई से वहां के लिए रवाना हो गए।

Akshay Kumar left for the UK to shoot for his upcoming film Bell Bottom with Lara Dutta Huma Qureshi and vaani kapoor
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई के मौजूदा हालात को देखते हुए इस फिल्म को विदेश में फिल्माने की तैयारियां इसके निर्माता काफी लंबे समय से कर रहे थे। बहुत दिन से खबरें चल रही थी कि इस फिल्म की शूटिंग यूनाइटेड किंगडम में होगी। निर्माताओं ने इस फिल्म के सभी कलाकार और कर्मचारियों को ले जाने के लिए चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की है और इसी हवाई जहाज से सभी लोग यूके निकल चुके हैं। 

Akshay Kumar left for the UK to shoot for his upcoming film Bell Bottom with Lara Dutta Huma Qureshi and vaani kapoor
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद शुरू होने वाली फिल्मों की शूटिंग में अक्षय कुमार की यह फिल्म पहली हिंदी फिल्म होने वाली है। यह फिल्म 80 के दशक की कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित है। मुंबई जैसा माहौल पहले मुंबई शहर में ही बनाया जाने वाला था लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब यही रचना निर्माताओं को यूके में दिखानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar left for the UK to shoot for his upcoming film Bell Bottom with Lara Dutta Huma Qureshi and vaani kapoor
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

यहां से निर्माता शूटिंग शुरू करने के साथ पूरी खत्म करने के इरादे से गए हैं। कोरोना वायरस तो विश्व व्याप्त है इसलिए निर्माताओं ने सभी कलाकारों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा है। उनके लिए हाईटेक कलाई घड़ी, मास्क, दस्ताने, चेहरे पर लगाए जाने वाली शील्ड और सैनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था की है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar left for the UK to shoot for his upcoming film Bell Bottom with Lara Dutta Huma Qureshi and vaani kapoor
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ देखा गया है। जब ये सभी लोग यूके पहुंचेंगे तो काम शुरू करने से पहले इन सभी को क्वारंटीन किया जाएगा। इन सभी के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। तब इन्हें वहां की गाइडलाइंस के मुताबिक काम शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और शकुन बत्रा की अगली फिल्म भी कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं जो अपनी शूटिंग शुरू करने के लिए विदेशों की ओर रुख करने की सोच रहे हैं।

पढ़ें: पांच दिन में 25 बार रिया चक्रवर्ती ने किया था सुशांत सिंह राजपूत को फोन, इस वजह से दिवंगत अभिनेता पर बना रही थीं दबाव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed