सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा पर लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 19 Oct 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar make fun of Kapil Sharma said you bribe all my film marketing team
कपिल शर्मा, अक्षय कुमार - फोटो : file photo

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। दर्शकों के अलावा उनके शो को फिल्मी सितारे भी खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह से जो बॉलीवुड के कई सितारे अक्सर अपनी फिल्म का प्रोमोशन करने के लिए कपिल शर्मा शो में जाते हैं। वहीं इन सबके बीच मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा पर बड़ा आरोप लगाया है। 

Trending Videos
Akshay Kumar make fun of Kapil Sharma said you bribe all my film marketing team
कपिल शर्मा - फोटो : file photo

दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। यहां पहुंचकर अभिनेता ने कपिल शर्मा और उनकी टीम के साथ काफी मस्ती भी की। वहीं उनके शो में जाने के बाद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्विटर पर कपिल शर्मा के साथ मजाक करते हुए उन पर आरोप लगाया कि वह अभिनेता की फिल्मों की मार्केटिंग टीम को रिश्वत देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar make fun of Kapil Sharma said you bribe all my film marketing team
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा के साथ ट्विटर पर मस्ती करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि मेरी फिल्म का प्रमोशन आपकी शो के बगैर अधूरा है। या फिर आप मेरी फिल्मों की मार्केटिंग टीम को रिश्वत देते हो। खैर एक मजेदार दिन के लिए शुक्रिया। जल्दी ही मिलते हैं।' अक्षय कुमार के इस ट्वीट पर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है। 
 

Akshay Kumar make fun of Kapil Sharma said you bribe all my film marketing team
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

कपिल ने अक्षय कुमार के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'इतने लंबे समय बाद शूट के दौरान प्यार और मस्ती के लिए शुक्रिया पाजी। आपने हमेशा की तरह आग लगा दी। ढेर सारा प्यार और सम्मान। आपको और आपकी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और कपिल शर्मा का एक-दूसरे के लिए किया ट्वीट वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar make fun of Kapil Sharma said you bribe all my film marketing team
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

दोनों कलाकारों के फैंस भी उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार जल्द ही अपने फैंस के लिए कई फिल्मों का तोहफा लेकर आने वाले हैं। उनकी कई फिल्में जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार अपनी इन फिल्मों के प्रोमोशन में जुटे हुए हैं।

पढ़ें: Bigg Boss 14: रुबीना और अनुभव का बड़ा झूठ आया सामने ! पूर्व कंटेस्टेंट ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed