सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फोर्ब्स की हाईएस्ट पेड टॉप-10 अभिनेताओं की लिस्ट में अक्षय कुमार इकलौते भारतीय, जानिए कितनी है कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 12 Aug 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar only Bollywood star to feature in Forbes list of highest paid actors of 2020
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार ने जब से अपनी फिल्मों का स्वाद बदला है तब से उनका करियर एक के बाद एक बुलंदी छूता चला जा रहा है। उनकी पिछली फिल्में केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज की सफलता ने उनके करियर में ऐसे चार चांद लगाए हैं कि वह सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले भारतीय फिल्मी हस्ती बन गए हैं। फोर्ब्स की दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले टॉप-10 अभिनेताओं की सूची में अक्षय कुमार इकलौते भारतीय हैं। 

Trending Videos
Akshay Kumar only Bollywood star to feature in Forbes list of highest paid actors of 2020
akshay kumar - फोटो : social media

फोर्ब्स ने इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मेल स्टार्स की जो लिस्ट जारी की है, उसमें अक्षय कुमार ने कई हॉलीवुड स्टार्स को पछाड़ दिया है। अमेरिका की बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले टॉप-10 अभिनेताओं की इस सूची में अक्षय कुमार 362 करोड़ रुपये ($4.85 करोड़) की कमाई के साथ छठवें नंबर पर हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar only Bollywood star to feature in Forbes list of highest paid actors of 2020
ड्वेन जॉनसन - फोटो : अमर उजाला

वहीं रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अक्षय की कमाई का सबसे बड़ा सोर्स विज्ञापन है। इस रेस में अक्षय कुमार ने सलमान खान और शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि 654 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ड्वेन जॉनसन सूची में शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर हैं रयान रेनॉल्ड्स, जिनकी कमाई 534 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Akshay Kumar only Bollywood star to feature in Forbes list of highest paid actors of 2020
वाणी कपूर, अक्षय कुमार - फोटो : ट्विटर

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण इस साल अक्षय की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। हालांकि, उनकी फिल्म 'लक्ष्मी बम' और 'सूर्यवंशी' रिलीज के लिए तैयार हैं। इसके अलावा अक्षय 'बच्चन पांडे' और 'पृथ्वीराज' जैसी फिल्मों में भी इस साल नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार एक साल में कई फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार इन दिनों यूके में बेल बॉटम की शूटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar only Bollywood star to feature in Forbes list of highest paid actors of 2020
बेल बॉटम और फास्ट एंड फ्यूरियस 9 - फोटो : सोशल मीडिया

फोर्ब्स की टॉप 10 हाईएस्ट पेड एक्टर्स 2020 लिस्ट

  • ड्वेन जॉनसन- 654 करोड़ रुपये 
  • रयान रेनॉल्ड्स - 534 करोड़ रुपये 
  • मार्क वॉलबर्ग- 433 करोड़ रुपये
  • बेन एफ्लेक-  411 करोड़ रुपये
  • विन डीजल-  403 करोड़ रुपये
  • अक्षय कुमार -362 करोड़ रुपये 
  • मेनुएल मिरांडा-  340 करोड़ रुपये 
  • विल स्मिथ- 332 करोड़ रुपये
  • ऐडम सैंडलर- 306 करोड़ रुपये
  • जैकी चैन-  299 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed