{"_id":"679666a3c223260c6d0691fc","slug":"akshay-kumar-portraying-soldier-role-in-these-movies-before-sky-force-sainik-andaaz-kesari-holiday-2025-01-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: 'सैनिक' से लेकर 'रुसतम' तक, 'स्काई फोर्स' से पहले पर्दे पर वर्दी पहनकर छा चुके हैं अक्षय कुमार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Kumar: 'सैनिक' से लेकर 'रुसतम' तक, 'स्काई फोर्स' से पहले पर्दे पर वर्दी पहनकर छा चुके हैं अक्षय कुमार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 26 Jan 2025 10:25 PM IST
सार
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई फिल्मों में सेना की वर्दी पहनी है और दर्शकों का दिल जीता है। इनमें 'सैनिक' से लेकर 'रुसतम' तक, जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'स्काई फोर्स' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने में कामयाब रही है। फिल्म ने पहले दिन 15.3 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने ऊंची उड़ान भरते हुए 26.3 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन फिल्म ने 27.67 करोड़ रुपये बटोरे। फिल्म को मिल रही वाहवाही के बीच आज हम आपको अक्षय की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें वह सेना की वर्दी में नजर आ चुके हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म 'सैनिक' 1993 में आई थी, जिसमें उन्होंने एक सैनिक का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ अश्विनी भवे और रोनित रॉय ने भी अहम भूमिकाएं अदा की थीं। इस फिल्म का निर्देशन सिकंदर भारती ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट साबित हुई थी, लेकिन इसकी कहानी और एक्शन ने दर्शकों को प्रभावित किया था। यह फिल्म सैनिकों के संघर्ष और बलिदान को बखूबी चित्रित करती है।
Karan Veer Mehra: ‘बिग बॉस 18’ विनर करण की दूसरी पत्नी ने की शादी, दो साल पुराने बॉयफ्रेंड संग लिए फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों
- फोटो : यूट्यूब
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों (2004)
2004 में रिलीज हुई फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' एक जबरदस्त देशभक्ति फिल्म थी, जिसमें अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और बॉबी देओल जैसे बड़े सितारे थे। फिल्म के संवाद, खासकर अक्षय कुमार के बोले गए संवाद, दर्शकों के दिलों में गूंजते हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म खास सफलता नहीं पा सकी थी।
4 of 6
केसरी
- फोटो : यूट्यूब
केसरी (2019)
साल 2019 में आई फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाया था। यह फिल्म 1897 में हुए 'सारागढ़ी युद्ध' पर आधारित थी। इस फिल्म में 21 सिख सैनिकों ने 10,000 अफगान आक्रमणकारियों का सामना किया था। फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया और सिनेमाघरों में यह सफल रही। अगर आपने यह फिल्म मिस की है, तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हॉलीडे
- फोटो : यूट्यूब
हॉलीडे (2014)
अक्षय कुमार की फिल्म 'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय ने कैप्टन विराट बख्शी का किरदार निभाया। वह फिल्म में एक इंटेलिजेंस ऑफिसर बने थे जो देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते। इस फिल्म में एक्शन और देशभक्ति का जबर्दस्त डोज फैंस को मिला था। फिल्म को दर्शकों ने सिनेमाघरों के साथ-साथ टीवी पर भी खूब पसंद किया। इसे अगर आप फिर से देखना चाहते हैं, तो यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X