{"_id":"62950380b3b7fb65805ebeab","slug":"akshay-kumar-reached-varanasi-before-the-release-of-samrat-prithviraj-performed-ganga-puja-with-emperor-flag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samrat Prithviraj: 'सम्राट पृथ्वीराज' की रिलीज से पहले वाराणसी पहुंचे अक्षय कुमार, गंगा घाट पर की पूजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Samrat Prithviraj: 'सम्राट पृथ्वीराज' की रिलीज से पहले वाराणसी पहुंचे अक्षय कुमार, गंगा घाट पर की पूजा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 31 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म पृथ्वीराज जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस वजह से अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता सोमवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ फिल्म की एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर भी मौजूद थीं। यहां पहुंचकर उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज के ध्वज के साथ गंगा पूजा की।
2 of 4
मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात दें कि टीम सम्राट पृथ्वीराज चौहान के झंडे को पराक्रमी राजा की वीरता को श्रद्धांजलि के रूप में प्रमुख शहरों में ले जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभा रहे हैं। बड़े बजट की इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म का निर्देशन डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। फिल्म से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह इस फिल्म में राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
3 of 4
चंद्र प्रकाश द्विवेदी के साथ अक्षय-मानुषी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म पर बात करते हुए डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा, 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने भारतमाता की आजादी के लिए लड़ते हुए अपनी जान दे दी। उन्होंने मोहम्मद गौरी के खिलाफ भारत का बचाव किया, जो बेरहम आक्रमणकारी था, जो हमारे देश को लूटना चाहता था। हमारी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के जीवन और हमारे देश के इतिहास में उनके योगदान का वर्णन करती है। हमने अब उनके झंडे के साथ वाराणसी में गंगा पूजा कर आशीर्वाद मांगा है। अब हम गंगा के पवित्र जल के साथ सोमनाथ मंदिर जा रहे हैं और वहां सम्राट पृथ्वीराज के ध्वज के साथ एक और पूजा करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था। बच्चन पांडे के फ्लॉप होने के बाद अक्षय को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। सम्राट पृथ्वीराज इस शुक्रवार को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होने के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।