फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार को 20 साल से पत्र लिख रही थी उनकी फैन, पता चलने पर अभिनेता ने दिया ये जवाब

Tue, 11 Aug 2020 06:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 11 Aug 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar reaction after his fan reveals she was write letters for 20 years
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा अपने फैंस की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता और अभिनेत्रियों के कई फैंस ऐसे भी होते हैं जो उनके दीवाने रहते हैं। उनकी एक झलक और जवाब के लिए बेताब रहते हैं। ऐसी ही एक फैन अभिनेता अक्षय कुमार की है। जो उन्हें बीते 20 सालों से पत्र लिख रही हैं। 

Akshay Kumar reaction after his fan reveals she was write letters for 20 years
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों अक्षय कुमार अपने कुछ प्रोजेक्ट्स की वजह से लंदन में हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। उनकी एक फैन बीते 20 सालों से उनके एक जवाब के लिए पत्र लिख रही थी। इतना ही नहीं अक्षय कुमार के जवाब की वजह से वह सोशल मीडिया से भी जुड़ी ताकि अभिनेता उसको वहां रिप्लाई कर सकें। इस बारे में खुद अक्षय की फैन ने ट्विटर पर बताया।

Akshay Kumar reaction after his fan reveals she was write letters for 20 years
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter

फैन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय अक्षय कुमार सर, इसको करीब 20 साल हो चुके हैं। यह सभी मैंने आपके घर के पते पर पत्र लिखने से शुरू किया था और अब मैं आपकी वजह से ट्विटर पर आई हूं। उम्मीद है कि आप मेरे इस प्यार को समझेंगे और आज मेरा जन्मदिन है। कृपया मुझे बधाई देकर मेरे दिन को शानदार बनाए।' फैन के इस ट्वीट के बाद अक्षय कुमार ने तुरंत जन्मदिन की बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar reaction after his fan reveals she was write letters for 20 years
अक्षय कुमार - फोटो : social media

अक्षय कुमार ने फैन को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देबश्री, आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो, मैं उम्मीद करता हूं कि यह आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा, हमेशा आपके लिए प्यार और प्रार्थनाएं।' सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का फैन के लिए यह ट्वीट वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Akshay Kumar reaction after his fan reveals she was write letters for 20 years
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार के फैंस उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में लंदन गए हैं। बीते दिनों उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां वह अपने परिवार और टीम के साथ नजर आए थे। 

पढ़ें: मशहूर शायर के अलावा शानदार गीतकार भी थे राहत इंदौरी, सुनें उनके ये 10 खूबसूरत गानें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed