{"_id":"5c86224fbdec22145d38270d","slug":"akshay-kumar-ready-to-work-in-web-series-salman-khan-also-done-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेब सीरीज के लिए अक्षय कुमार ने लिए 90 करोड़, अब सलमान खान की फीस करेगी हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेब सीरीज के लिए अक्षय कुमार ने लिए 90 करोड़, अब सलमान खान की फीस करेगी हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के बड़े स्टार्स डिजिटल की ओर तेजी से भाग रहे हैं। इसकी वजह भी बड़ी है। वेब सीरीज चलानी वाली कंपनी एक्टर्स को अच्छी खासी फीस दे रही हैं। अमेजन प्राइम वीडियो ने हाल ही में अपनी आगामी वेब सीरीज की घोषणा की, जिसका नाम 'द एंड' है।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस थ्रिलर ड्रामा सीरीज से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी डिजिटल शुरुआत करेंगे। सूत्रों की मानें तो खिलाड़ी कुमार को सीरीज में फीचर करने के लिए 90 करोड़ रुपये की चौंका देने वाली राशि का भुगतान किया जा रहा है।
3 of 5
salman khan
- फोटो : social media
खबर तो ये भी है कि अक्षय कुमार एक डिजिटल सीरीज को करने के लिए उत्सुक नहीं थे। अमेजन ने लगातार अक्षय से संपर्क बनाए रखा और आखिरकार अक्षय को मना ही लिया। पिछले दिनों अक्षय ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि बेटे आरव के कहने पर वह डिजिटल दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
चर्चा तो ये भी है कि अब सलमान खान भी अमेजन के साथ साइन अप करने की कगार पर हैं। सिनेमा से भी अच्छा रिस्पॉन्स डिजिटल पर मिलने की वजह से मेकर्स और एक्टर्स दोनों के लिए वेब शो अच्छे साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
अमेजन स्टूडियो के प्रमुख जेनिफर सल्के ने अपनी आगे की परियोजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा था कि साल 2019 में अमेजन भारत में इसी देश के तमाम सुपरस्टार्स के साथ एक से एक बेहतरीन वेब सीरीज लेकर आएगा। अक्षय कुमार से इसकी शुरुआत हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।