लंबे समय से फिल्म सूर्यवंशी के बड़े पर्दे पर रिलीज का हर किसी को इंतजार था। अब फाइनली प्रशंसकों के लिए फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी खुशखबरी लेकर आए हैं। दरअसल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान कर दिया है कि 22 अक्टूबर 2021 से पूरे महाराष्ट्र में सिनेमाघर खोल दिए जाएंगे। इस घोषणा से फिल्म मेकर्स के साथ-साथ प्रशंसक भी काफी खुश नजर आए। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद अब रोहित शेट्टी अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को बड़े पर्दे पर रिलीज करने के लिए बिलकुल तैयार हैं।
Sooryavanshi Pic: सूर्यवंशी की तस्वीर में आईपीएस अफसर ने बताई बड़ी गलती, अक्षय कुमार ने दी सफाई
अक्षय ने किया था ये ट्वीट
दरअसल खिलाड़ी अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री के इस फैसले पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘बहुत सारे परिवार आज उद्धव ठाकरे को धन्यवाद दे रहे होंगे। महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघर खोलने देने की अनुमति देने का आभारी हूं। अब किसी के रोके न रुकेगी-आ रही है पुलिस’। इसी के साथ उन्होंने अपनी आगामी फिल्म सूर्यवंशी को टैग किया और बताया कि ये फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है।
So many families would be thanking Sh Uddhav Thackeray today! Grateful for allowing the reopening of cinema halls in Maharashtra from Oct 22. Ab kisi ke roke na rukegi - AA RAHI HAI POLICE #Sooryavanshi #Diwali2021 #RohitShetty @ajaydevgn @RanveerOfficial #KatrinaKaif pic.twitter.com/xJqUuh2pMT
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 25, 2021
तस्वीर देखकर नाराज हुए डीजीपी
Thank you for your response and respect you showed for the forces @akshaykumar😊 My comment was also in a lighter vein 😊 Will definitely watch the film 👍 https://t.co/LYv5IalTVL
अक्षय द्वारा साझा की गई इस तस्वीर को देखने के बाद ये स्पेशल डीजीपी आरके विज ने अक्षय कुमार के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘इंस्पेक्टर साहब बैठे हैं तनकर और एसपी साहब खड़े हैं, ऐसे नहीं होता है जनाब’। इसके साथ ही उन्होंने एक स्माइल का इमोजी भी साझा किया।
अक्षय ने दिया ये जवाब
अक्षय कुमार ने डीजीपी आरके विज के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘ये तो बिहाइंड द सीन तस्वीर हैं। हम कलाकारों के सामने जैसे ही कैमरा ऑन होता है, हम अपने किरदार में आ जाते हैं। हमारे महान पुलिस बलों को हमेशा हमारा नमन हैं। यही उम्मीद है कि आप जब फिल्म देखेंगे तो आपको बहुत पसंद आएगी’।
फिल्म में अक्षय बने हैं सीनियर अफसर
तस्वीर को देखने के बाद ये साफ जाहिर है कि फिल्म में अक्षय कुमार और अजय देवगन सीनियर अफसर की भूमिका में हैं जबकि टेबल पर बैठे हुए रणवीर सिंह फिल्म में इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। इस तस्वीर में निर्देशक रोहित शेट्टी भी हैं। बता दें कि आरके बिज 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और छत्तीसगढ़ में स्पेशल डीजीपी के तौर पर कार्यरत है। ट्विटर पर वो तमाम मुद्दों पर अपनी राय देते हैं।