सब्सक्राइब करें

BJP Leader on Bollywood: भाजपा प्रवक्ता का सलमान-शाहरुख-अक्षय पर तंज, बोले- फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 17 Aug 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Salman Shahrukh Flop Films bjp leader syed zafar islam said Actors should charge reasonable fees
शाहरुख खान-अक्षय कुमार-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 में बॉलीवुड कई फिल्में रिलीज कर चुका है। हालांकि 'भूल भुलैया 2', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'द कश्मीर फाइल्स' के अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी कोई फिल्म नहीं है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हो। इस फैक्ट के बावजूद बॉलीवुड सितारे लगातार अपनी फिल्में रिलीज किए जा रहे हैं। इसके साथ ही अपनी फीस में भी इजाफा करते जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने मंगलवार को बॉलीवुड के सितारों पर तंज कसा है।

Trending Videos
Akshay Kumar Salman Shahrukh Flop Films bjp leader syed zafar islam said Actors should charge reasonable fees
Dr. Syed Zafar Islam - फोटो : सोशल मीडिया

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, बॉलीवुड सितारे फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी वास्तविकता को नहीं समझ पा रहे हैं। अगर सितारे उचित शुल्क लेना शुरू कर देते हैं, तो निर्माता राष्ट्रीय हित के लिए अच्छे सिनेमा पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। याद रखें, ओटीटी लोगों के लिए एक बेहतर और लागत प्रभावी विकल्प उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Salman Shahrukh Flop Films bjp leader syed zafar islam said Actors should charge reasonable fees
शाहरुख खान-सलमान खान-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही सैयद जफर इस्लाम ने अपनी पोस्ट में अक्षय कुमार, शाहरुख खान और सलमान खान को टैग भी किया है। बता दें कि अक्षय कुमार ने इस साल तीन फ्लॉप फिल्में- 'रक्षा बंधन', 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' दी हैं। वहीं शाहरुख खान और सलमान खान की भी आखिरी फिल्म - जीरो और अंतिम भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो चुकी है। 
 

Akshay Kumar Salman Shahrukh Flop Films bjp leader syed zafar islam said Actors should charge reasonable fees
अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान- अक्षय कुमार - सलमान खान की फ्लॉप फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
 
कलाकार फिल्म बॉक्स ऑफिस
अक्षय कुमार
  • सम्राट पृथ्वीराज
  • बच्चन पांडे
  • रक्षा बंधन
  • 68.05 करोड़ रुपये
  • 49.98 करोड़ रुपये
  • 34.47 करोड़ रुपये
शाहरुख खान  जीरो 90.28 करोड़ रुपये
सलमान खान अंतिम 39.06 करोड़ रुपये

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed