फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार ने साझा किया कुलभूषण खरबंदा के साथ पोस्टर, पिता और बेटे की सफलता पर आधारित है ये कहानी

Wed, 02 Dec 2020 02:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 02 Dec 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar share father son success story poster with kulbhushan kharbanda
अक्षय कुमार, कुलभूषण खरबंदा - फोटो : twitter@akshaykumar

अभिनेता अक्षय कुमार ने बुधवार को एक ट्वीट कर अपने प्रशंसकों को सरप्राइज दिया। उन्होंने एक पोस्टर साझा किया है जिसमें वे दिग्गज अभिनेता कुलभूषण खरबंदा के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ अक्षय ने उत्सुकता पैदा कर दी है।

Akshay kumar share father son success story poster with kulbhushan kharbanda
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

अक्षय ने जो पोस्टर साझा किया है उस पर लिखा है- 'अ फादर-सन सक्सेस स्टोरी मेड इन इंडिया’। साथ ही नीचे लिखा है- ‘पापा चले हरिद्वार, बेटा बांटे पगार’। पोस्टर पर अक्षय कुमार और कुलभूषण खरबंदा खुश दिखाई दे रहे हैं। अक्षय अपने फोन में कुलभूषण खरबंदा को कुछ दिखा रहे हैं।

 

Akshay kumar share father son success story poster with kulbhushan kharbanda
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar

अक्षय ने ट्वीट कर लिखा- ‘भारत में जिस तरह से व्यापार होता है वह बदलने वाला है। अब बिजनेस होगा स्मार्ट। आपकी स्क्रींस पर कल 11.30 बजे आ रहा है।‘ इसके साथ उन्होंने मेड इन इंडिया हैशटैग भी लिखा है। अक्षय का यह नया प्रोजेक्ट क्या है इसे उन्होंने खुलकर नहीं बताया है। माना जा रहा है यह उनका कोई कमर्शियल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar share father son success story poster with kulbhushan kharbanda
सीएम योगी ने की अक्षय कुमार से मुलाकात - फोटो : amar ujala

बीते मंगलवार को अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुंबई के ट्राइडेंट होटल में मुलाकात की थी। योगी सरकार राज्य में फिल्म निर्माण की सम्भावनाओं को बढ़ावा देने में लगी हुई है। अक्षय कुमार ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की और राज्य में फिल्म सिटी की स्थापना के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की।

विज्ञापन
Akshay kumar share father son success story poster with kulbhushan kharbanda
अक्षय कुमार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

वहीं मुख्यमंत्री ने अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अक्षय ने अपनी कला का सदुपयोग करते हुए फिल्म के माध्यम से समाज को प्रेरक संदेश दिया। ऐसी फिल्में समाज में जागरूकता उत्पन्न करने में मददगार सिद्ध होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed