अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं और अब वीकेंड पर 'पैडमैन' की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। 'पैडमैन' ने पहले दिन 10 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म को 35 फीसदी की बढ़त मिली थी। शनिवार को फिल्म ने 13.68 करोड़ रुपए की कमाई की थी। रविवार को फिल्म को सबसे अच्छा रिसपॉन्स मिला और 'पैडमैन' ने 16 करोड़ की कमाई कर ली। अब सोमवार का कलेक्शन भी आ गया है।
{"_id":"5a828c794f1c1bb3208b900d","slug":"akshay-kumar-sonam-kapoor-and-radhika-apte-starrer-padman-box-office-collection-day-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Collection: 'पद्मावत' को पछाड़ आगे निकली 'पैडमैन', 4 दिन में ही तोड़े बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Collection: 'पद्मावत' को पछाड़ आगे निकली 'पैडमैन', 4 दिन में ही तोड़े बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Feb 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार
फिल्म का चार दिन का कुल कलेक्शन इस तरह से 45.92 करोड़ के पार पहुंच कर चुका है। फिल्म को दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। दर्शक फिल्म में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। इस बात की जानकारी फिल्म एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर दी।
#PadMan maintains its pace on Mon... Fri 10.26 cr, Sat 13.68 cr, Sun 16.11 cr, Mon 5.87 cr. Total: ₹ 45.92 cr. India biz... Overseas opening weekend: $ 2.31 million [₹ 14.84 cr].
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 13, 2018
Akshay Kumar
ट्रेड एक्सपर्ट ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी कि फिल्म की कमाई और रफ्तार पकड़ेगी। 'पैडमैन' संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को कड़ी टक्कर दे रही है। 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पद्मावत' ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 239 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार
भारत में 'पैडमैन' 2750 पर्दों पर और अन्य देशों में कुल 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म को टोटल 3350 स्क्रीन्स मिले हैं। अभी आस-पास कोई अन्य बड़ी रिलीज नहीं है। इसका फायदा 'पैडमैन' को मिल सकता है। फिल्म पैडमैन के दूसरे हफ्ते में अच्छी कमाई कर सकती है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार
अक्षय की यह फिल्म सस्ते सैनिटरी नैपकिन की मशीन बनाने वालेअरुणाचलम मुरुगनाथम की असल जिंदगी पर बनी है। फिल्म में अक्षय अरुणाचलम का और राधिका आप्टे उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। ट्विंकल खन्ना ने अरुणाचलम पर एक बुक "The Legend Of Lakshmi Prasad" भी लिखी थी। अक्षय को उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी और लोग पीरियड्स पर खुलकर बात कर पाएंगे।