फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पैडमैन' की रिलीज डेट बदली, ट्विंकल खन्ना ने बताई हैरान करने वाली वजह

Fri, 05 Jan 2018 08:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar sonam kapoor radhika apte film Padman release date preponed
Padman
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म ‘पैडमैन’ का सभी को बेसब्री से इंतजार है। 4 जनवरी को ही पैडमैन का तीसरा गाना ‘हू ब हू’ रिलीज किया गया है और अब खबर है कि अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘पैडमैन’ की रिलीज डेट बदल दी है। जिसकी वजह से एक ही दिन दो फिल्में नहीं टकराएगी। 


पढ़ें: धोनी और युवराज ही नहीं, इनके साथ भी रहे दीपिका पादुकोण के रोमांस के चर्चे
akshay kumar sonam kapoor radhika apte film Padman release date preponed
padman

जी हां, अक्षय कुमार की यह फिल्म पहले 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, इसी दिन नीरज पांडे की फिल्म 'अय्यारी' भी रिलीज होने वाली है लेकिन अक्षय कुमार ने सोची समझी रणनीति के तहत दोनों फिल्मों को एक साथ टकराने से बचा लिया और फिल्म की रिलीज डेट को प्रीपोन कर दिया। अक्षय की फिल्म 'पैडमैन' अब 25 जनवरी को रिलीज होगी।

akshay kumar sonam kapoor radhika apte film Padman release date preponed
padman

अक्षय कुमार ने खुद अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए ‘पैडमैन’ की नई रिलीज डेट बताई है। वीडियो में अक्षय कुमार बहुत सारे कॉटन के ऊपर खुशी से उछलते हुए नजर आ रहे हैं। अंत में फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में लिखा हुआ है।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar sonam kapoor radhika apte film Padman release date preponed
twinkle khanna

वहीं ट्विंकल खन्ना ने अपने मजाकिया अंदाज में ट्वीट कर कहा कि 'जैसे कभी पीरियड्स एक दिन पहले हो जाता है, वैसे ही अब एक दिन पहले पैडमैन 25 जनवरी 2018 को रिलीज होगी।' ट्विंकल खन्ना इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।
 



 

विज्ञापन
akshay kumar sonam kapoor radhika apte film Padman release date preponed
PadMan

बता दें कि अक्षय और नीरज पांडे काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों 'बेबी', 'स्पेशल 26' और 'रुस्तम' जैसी सुपरहिट फिल्में साथ कर चुके हैं। जाहिर है कि अक्षय कुमार ऐसे में अपने दोस्त के साथ फिल्म को रिलीज नहीं करना चाहते होंगे। जिसकी वजह से उन्होंने अपनी फिल्म को प्रीपोन कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed