फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आ गई अक्षय कुमार की अगली फिल्म की रिलीज डेट, इस तारीख को सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही 'लक्ष्मी बम'

Tue, 11 Aug 2020 11:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 11 Aug 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Starrer Laxmmi Bomb Will Be Released on Actors Birthday
फिल्म- लक्ष्मी बम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सात समंदर पार रहकर भी अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म 'लक्ष्मी बम' पर नजरें बनाए हुए हैं। 29 जून को जिन सात फिल्मों के सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होने का एलान किया गया था, उनमें से 'दिल बेचारा' और 'लूटकेस' के बाद अगला नंबर 'खुदा हाफिज' और 'सड़क 2' का है। इस बीच अक्षय की फिल्म 'लक्ष्मी बम' के बारे में कहा जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज डेट भी तय हो गई है।



अक्षय कुमार के लिए साल 2020 कम से कम फिल्मों की रिलीज के मामले में अब तक अच्छा नहीं रहा है। उनकी ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बम' कोरोना के संक्रमण के भय से बंद हुए सिनेमाघरों की वजह से नहीं रिलीज हुई और उनकी दूसरी फिल्म 'सूर्यवंशी' के साथ करण जौहर का नाम जुड़ा होने की वजह से इसे रिलीज करने वाले वितरक थोड़ा सहमे हुए हैं।

Akshay Kumar Starrer Laxmmi Bomb Will Be Released on Actors Birthday
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : amar ujala, mumbai

इस बीच 'गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल' की रिलीज के दिन ही विशेष फिल्म्स अपनी फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर रिलीज करने जा रही है। और, इसके बाद अगले मंगलवार यानी 18 अगस्त को तय हुई है 'लक्ष्मी बम' की ट्रेलर रिलीज डेट। फिल्म 'लक्ष्मी बम' के ट्रेलर की रिलीज के बाद फिल्म रिलीज होने में शायद महीना भर भी नहीं बचेगा।

सूत्र बताते हैं कि इस ओटीटी पर 'खुदा हाफिज' और 'सड़क 2' के बाद जो फिल्म रिलीज होने वाली है, वह होगी 'लक्ष्मी बम।' हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हो सकी है लेकिन चर्चा यही है कि ये फिल्म अक्षय कुमार के जन्मदिन पर यानी 9 सितंबर को रिलीज होगी।

पढ़ें: रिया के वकील से सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- 'पहले खुद CBI जांच चाहते थे, तो अब क्यों नहीं', मिला ऐसा जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed