सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के वकील से सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- 'पहले खुद CBI जांच चाहते थे, तो अब क्यों नहीं', मिला ऐसा जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 11 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty lawyer refrain to answer cbi inquiry when supreme court asked
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में दायर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान सभी पक्षों ने अपनी दलील रखी। सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती के वकील से सीबीआई जांच करवाने को लेकर अहम सवाल किया, जिस पर अभिनेत्री के वकील श्याम दीवान बचते हुए नजर आए। 

Trending Videos
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty lawyer refrain to answer cbi inquiry when supreme court asked
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील श्याम दीवान से पूछा कि पहले तो आप सीबीआई जांच चाहते थे और अब आप आपत्ति जता रहे हैं कि सीबीआई जांच बीच में कैसे आ गई? शीर्ष अदालत ने वकील से पूछा कि कानूनी पहलू को अलग रखकर अगर बात की जाए, तो क्या आप सीबीआई जांच चाहते हैं? इस पर श्याम दीवान ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty lawyer refrain to answer cbi inquiry when supreme court asked
विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

श्याम दीवान ने कोर्ट के कहा कि वह मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। सीबीआई जांच के बारे में कोर्ट में कुछ कहना नहीं चाहते। कोर्ट ने इस मसले पर बिहार सरकार से भी जवाब मांगा है। रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में दो याचिका दायर की है, जिस पर कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की। 

Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty lawyer refrain to answer cbi inquiry when supreme court asked
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : social media

कोर्ट में बिहार सरकार की ओर से वकील बरिंदर सिंह, महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी, रिया चक्रवर्ती की ओर से वकील श्याम दीवान और सीबीआई की ओर से सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने अपनी-अपनी दलीलें रखी हैं। बता दें रिया चक्रवर्ती के सुशांत सिंह राजपूत केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर कराने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की थी। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Rhea Chakraborty lawyer refrain to answer cbi inquiry when supreme court asked
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

करीब तीन घंटे चली मैराथन सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रिया चक्रवर्ती की ट्रांसफर याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा लिया है। अगली सुनवाई गुरुवार, 13 अगस्त को होगी, जिसमें कोर्ट यह तय करेगा कि केस को मुंबई ट्रांसफर करना है या नहीं। साथ ही सभी पक्षों से लिखी में उनका जवाब भी मांगा है। 

पढ़ें: 32 साल पहले ऐसे दिखते थे अनिल कपूर और ऋषि कपूर, दोनों अभिनेताओं की थ्रोबैक तस्वीर हुई वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed