सब्सक्राइब करें

32 साल पहले ऐसे दिखते थे अनिल कपूर और ऋषि कपूर, दोनों अभिनेताओं की थ्रोबैक तस्वीर हुई वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 11 Aug 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor has shared throwback pictures with late actor Rishi Kapoor from their first photoshoot for film Vijay
अनिल कपूर , ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। यह सितारे सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों को भी याद करते रहते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी एक पुरानी फिल्म के फोटोशूट को फैंस के साथ साझा किया है। जिसको उन्होंने पहली बार अपने करीबी दोस्त और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के साथ शूट किया था। 

Trending Videos
Anil Kapoor has shared throwback pictures with late actor Rishi Kapoor from their first photoshoot for film Vijay
अनिल कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल अनिल कपूर ने फिल्म विजय से एक तस्वीर साझा की है। अनिल कपूर और ऋषि कपूर की यह फिल्म साल 1988 में आई थी। फिल्म के 32 साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दो थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीर में वह ऋषि कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor has shared throwback pictures with late actor Rishi Kapoor from their first photoshoot for film Vijay
अनिल कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में अनिल कपूर और ऋषि कपूर काफी यंग दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में अनिल कपूर ब्लू ड्रेस में वहीं ऋषि कपूर व्हाइट ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में यह दोनों अभिनेता व्हाइट ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अनिल कपूर ने ऋषि कपूर के साथ कैप्शन भी लिखा है। 
 
Anil Kapoor has shared throwback pictures with late actor Rishi Kapoor from their first photoshoot for film Vijay
अनिल कपूर, ऋषि कपूर, रणबीर कपूर, सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अपने ट्वीट में ऋषि कपूर को जेम्स बोलते हुए अनिल कपूर ने लिखा, 'जेम्स के साथ फिल्म विजय के लिए मेरा पहला फोटोशूट। इसको 32 साल हो चुके हैं।' गौरतलब है कि अनिल कपूर हमेशा से ऋषि कपूर को जेम्स कहकर बुलाते थे। इन दोनों कलाकारों ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में साथ काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता था। 

विज्ञापन
Anil Kapoor has shared throwback pictures with late actor Rishi Kapoor from their first photoshoot for film Vijay
ऋषि कपूर, नीतू सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। वह लंबे समय से लेकिमिया बीमारी से लड़ रहे थे। ऋषि कपूर ने मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। उनके निधन से बॉलीवुड के सितारों के साथ ही उनके फैंस भी निराश हो गए थे।

पढ़ें: EXCLUSIVE: अनु मलिक ने सुनाया किस्सा, जब गाना लिखते-लिखते मुंबई से इंदौर निकल गए थे राहत इंदौरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed