{"_id":"5a8fd4834f1c1ba4268bbd1e","slug":"akshay-kumar-starrer-padman-film-box-office-collection-day-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खास कमाल नहीं दिखा पाई अक्षय की 'पैडमैन', नहीं तोड़ पा रहे अपनी ही इन 7 फिल्मों का रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खास कमाल नहीं दिखा पाई अक्षय की 'पैडमैन', नहीं तोड़ पा रहे अपनी ही इन 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
Fri, 23 Feb 2018 03:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Feb 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
padman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार की 'पैडमैन' बॉक्स ऑफिस पर हांफती हुई नजर आ रही है। फिल्म के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा छूना मुश्किल हो गया है। 'पैडमैन' को रिलीज हुए 14 दिन बीत चुके हैं और अब तक फिल्म ने महज 77 करोड़ की ही कमाई की है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के लगभग सभी सेलिब्रिटीज ने इस फिल्म का प्रमोशन किया। कभी पैडमैन चैंलेज तो कभी इवेंट अक्षय ने अपनी फिल्म के प्रमोशन मे ंकोई कसर नहीं छोड़ी।
2 of 5
padman
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले हफ्ते के मुकाबले 'पैडमैन' के कलेक्शन में दूसरे वीक 78% की गिरावट देखने को मिली है। 14 दिन में फिल्म महज 75.50 करोड़ ही बटोर पायी है। ऐसे में लगता है 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को अभी काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
3 of 5
padman
सोशल मुद्दे पर बनी यह फिल्म अक्षय की सबसे कमजोर फिल्म साबित हुई है, क्योंकि पिछले 4 सालों में रिलीज हुई उनकी 7 फिल्मों के मुकाबले 'पैडमैन' ने सबसे कम कलेक्शन किया है। खैर फिल्म की दमदार कहानी और अक्षय की एक्टिंग से कहीं न कहीं लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं और सेनेटरी पैड को लेकर लोगों के बीच जागरुकता भी फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PadMan
रिलीज के पहले हफ्ते 'पैडमैन' ने 62 करोड़ कमाए थे, लेकिन दूसरे वीकेंड पर यह आंकड़ा बुरी तरह गिर गया है दूसरे हफ्ते फिल्म के खाते में सिर्फ 13.50 करोड़ रुपये आए। इस तरह फिल्म अभी तक 75.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
PadMan
पैडमैन का निर्देशन आर बाल्कि ने किया है। फिल्म को ट्विंकल खन्ना ने प्रोड्यूस किया है। 'पैडमैन' में अक्षय कुमार, राधिका आपटे और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ब्लैक पेंथर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।