सब्सक्राइब करें

सलमान और आमिर के बाद अब अक्षय कुमार पहुंचे चीन, चीनियों को दिखाएंगे 'टॉयलेट, एक प्रेम कथा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar starrer Toilet Ek Prem Katha opens in China this friday
toilet ek prem katha poster
चीन का माल भारत में बिकने आता है लेकिन इस एक मामले में तो तस्वीर उल्टी ही नजर आ रही है। जी हां, भारत में बन रही फिल्में अब चीन में अपना असर दिखा रही हैं। भारतीय फिल्में अब चीनी लोगों की पसंद बनती जा रही है। हमारे पड़ोसी मुल्कों में पाकिस्तान के बाद अब चीन भी ऐसा देश बन गया है जहां भारतीय फिल्मों को ग्राउंड मिल रहा है। आमिर खान की फिल्मों ने जैसे ही चीन में रिकॉर्डतोड़ कमाई की, उसके बाद यह सिलसिला शुरू हुआ। अब देखादेखी अन्य सेलीब्रिटी भी चीन के बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों को वहां रिलीज करने में जुट गए हैं।    
Trending Videos
Akshay Kumar starrer Toilet Ek Prem Katha opens in China this friday
toilet ek prem katha
हालांकि समझ की गुंजाइश पैदा करने के लिए फिल्मों के पोस्टर्स में थोड़ा बदलाव जरूर किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ अक्षय कुमार की फिल्म 'ट्वॉयलेट एक प्रेम कथा' के साथ हुआ है। जी हां, इस फिल्म को चीन में रिजीज से करने से पहले नया पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म के पोस्टर पर चाइनीज भाषा में ही फिल्म का नाम लिखा है जिसमें एक ओर अक्षय कुमार खड़े हैं और दूसरी तरफ भूमि पेडनेकर। दोनों ने एक-दूजे का हाथ पकड़ा है और लिबास पहना है दूल्हे और दुल्हन का।      

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar starrer Toilet Ek Prem Katha opens in China this friday
toilet ek prem katha
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार पहली बार अपनी फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को चीन के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का यह पोस्टर रिलीज किया है। अक्षय कुमार ने साथ ही लिखा कि ''मैं बेहद खुश हूं कि हमारी फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' नए प्लैटफॉर्म पर रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। यह फिल्म 'टॉयलेट हीरो' के तौर पर रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म चीन में 4300 सिनेमाघरों में 8 जून को रिलीज होगी। जी हां, चीन में फिल्म का नाम बदलकर 'टॉयलेट हीरो' कर दिया गया है।

 
Akshay Kumar starrer Toilet Ek Prem Katha opens in China this friday
टॉयलेट एक प्रेम कथा
इसके बाद अक्षय कुमार ने चीनी भाषा में दर्शकों को लिखते हुए कहा, 'अब आपसे सिनेमाघर में मिलते हैं।' बता दें कि 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और यह उनकी डेब्यू फिल्म है। फिल्म का बजट 22 करोड़ रुपए था और इसे कमाने के बाद फिल्म से होने वाली कमाई में अक्षय का 80 फीसदी हिस्सा मिला। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed